MPPSC Prelims Exam 2022 : राज्य सेवा और वन सेवा परीक्षा की तिथि घोषित, जाने कब जारी होगा एडमिट कार्ड, जानें डिटेल..

परीक्षा की तिथि घोषित, जाने कब जारी होगा एडमिट कार्ड, जानें डिटेल..

MPPSC Prelims Exam 2022 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने नोटिफिकेसन जारी कर दिया है, ज़िसमें राज्य सेवा परीक्षा 2021 और राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 प्रारंभिक परीक्षा की तिथि को बता दिया गया है। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 19 जून 2022 को राज्य में निर्धारित 54 केंद्रों पर किया जाना है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जारी परीक्षा कार्यक्रम को चेक कर सकते हैं।

MPPSC Prelims Exam 2022: State Service and Forest Service Exam date announced, know when will the admit card be issued, know details ..

होने वाली प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड 10 जून 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन दो पारियो में होगा। पहली पारी में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा चलेगी। वहीं दूसरी पारी में परीक्षा दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक चलेगी। 
बता दें कि पूर्व में जारी नोटिस के अनुसार राज्य सेवा 2021 मुख्य परीक्षा का आयोजन 24 नवंबर 2022 से 29 नवंबर 2022 तक किया जाएगा। वहीं वहीं राज्य वन सेवा 2021 मुख्य परीक्षा 4 दिसंबर 2022 को आयोजित की जाएगी।
राज्य सेवा परीक्षा 2021 के जरिए कुल 283 और राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 के जरिए 63 रिक्त पदों को भरा जाना है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया को फिर से शुरू किया गया था। आवेदन की लास्ट डेट 27 मई 2022 निर्धारित की गई थी।

MPPSC Admit Card 2022 : ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

* सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर जाएं
* होम पेज पर दिए गए Admit Card सेक्शन में जाएं।
* यहां ‘प्रवेश पत्र – राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2021’ के लिंक पर क्लिक करें।
* अब आवेदन संख्या, जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट करें।
* एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
* चेक करें और डाउनलोड करें।

MPPSC Exam 2022 : नयी अपड़ेट 

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के पदों की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज है। आयोग द्वारा संपदा प्रबंधक, कंप्यूटर प्रोग्रामर और सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए शुद्धि पत्र जारी कर दिया है। इसके तहत 8 जून 2022 से एक बार फिर ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे, जिसकी लास्ट डेट 17 जून तक निर्धारित की गई है।
आयोग द्वारा जारी शुद्धि पत्र के अनुसार, संपदा प्रबंधक, कंप्यूटर प्रोग्रामर और सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का एक और मौका मिला है। इसके तहत शाखा अधिकारी / संपदा प्रबंधक गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल मध्य प्रदेश (एमपी हाउसिंग बोर्ड) परीक्षा 2021, कंप्यूटर प्रोग्रामर मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल परीक्षा 202, सहायक लोक अभियोजक अधिकारी गृह विभाग मध्यप्रदेश परीक्षा 2021 उपरोक्त तीनों परीक्षाओं के लिए उम्मीदवार दिनांक 8 जून 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन एप्लीकेशन सबमिट करने की आखरी डेट 17 जून 2022 तक है। इसके अंतर्गत मध्य प्रदेश के निवासी और अन्य भी आवेदन कर सकते है। इसके लिए दस दिनों का समय दिया गया है. और इसी दौरान त्रुटि सुधार कर सकते है। इन भर्तियों के तहत आयु में छुट दी जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करके उपरोक्त तीनों भर्ती परीक्षाओं के लिए सभी संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ