Narsinghpur News: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस में लगी आग य़ात्रियों ने कूँद कर बचायी जान

Narsinghpur-News-मध्य-प्रदेश-के-नरसिंहपुर-रेलवे-स्टेशन-पर-वंदे-भारत-एक्सप्रेस-में-लगी-आग-य़ात्रियों-ने-कूँद-कर-बचायी-जान

Aaj ki Taaza Khabar: आज भाजपा की मेरठ में और कांग्रेस की दिल्ली में विशाल रैलियां होने जा रही हैं। इनके अलावा देश-दुन‍िया में ऐसी कौन-सी खबरें हैं, जो आज चर्चा में बनी हुई हैं, जाने 

Aaj ki Taaza Khabar: देश-दुन‍िया में आए दिन कई तरह के घटनाक्रम और कार्यक्रम होते हैं। आज भी यही सिलसिला जारी रहेगा। आज सबसे बड़ी खबर तो INDIA अलायंस की लोकतंत्र बचाओ रैली है, जो दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी। इसमें गठबंधन में शामिल सभी 26 राजनीतिक दलों के नेता शामिल होंगे। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में यह रैली होगी।

प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश के मेरठ में रैली करने आएंगे। यह रैली भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल के समर्थन में होगी। RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी भी रैली में प्रधानमंत्री मोदी के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा आज कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक होगी। कांग्रेस अब तक 208 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। आज बचे उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जाएंगे।

वंदे भारत ट्रेन में भीषण आग!

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर जैसे ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आकर रूकी, धुंआ निकलने लगा और देखते ही देखते आग भड़क गई। यह देखकर स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई। लोगों ने डिब्बे से कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन का मुआयना किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, C5 कोच में इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट हो जाने से आग भड़की थी। इटारसी से जबलपुर जाते समय ट्रेन स्टॉपेज पर रूकी थी।

भाजपा प्रत्याशी पर हमले में खुलासा!

काफिले पर पथराव के बाद केंद्रीय मंत्री और मुज़फ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान ने दावा किया कि उन पर साजिश के तहत हमला किया गया। हमला बेहद खौफनाक था। घरों की छतों से टाइलें फेंकी गई। राजनीतिक फायदे के लिए युवाओं को भ्रमित किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे किसी के बहकावे में आकर कोई गलत काम न करें। हमले के मामले में युवाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं चाहिए, लेकिन साजिश रचने वालों का खुलासा होना चाहिए, वह बस इतना चाहते हैं।

3 राज्यों के गवर्नरों का अयोध्या दौरा!

आज गुजरात मेघालय और सिक्किम के राज्यपाल अयोध्या आएंगे। वे राम मंदिर देखेंगे और रामलला के दर्शन करेंगे। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य, मेघालय के राज्यपाल फागू चौहान आएंगे। तीनों एक साथ रामलला के दर्शन और पूजन करेंगे। आचार्य देवव्रत और लक्ष्मण आचार्य दोपहर 12 बजे वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचेंगे। फागू चौहान सड़क मार्ग से अपने गृह जनपद आजमगढ़ से सीधे अयोध्या धाम पहुंचेंगे।

आगरा के 5 बड़े अस्पतालों पर कार्रवाई!

आगरा के 5 बड़े अस्पतालों पर होने वाली कार्रवाई पर स्वास्थ्य विभाग ने रोक लगा दी है, लेकिन इन हॉस्पिटल्स का रजिस्ट्रेशन रिनुअल नहीं होगा। वहीं पांचों अस्पतालों को मानकों को पूरा करने के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया है। इन अस्पतालों में विम्स हॉस्पिटल, कमलेश टंडन हॉस्पिटल, लोटस हॉस्पिटल, वूमेंस हॉस्पिटल, श्री कृष्णा हॉस्पिटल शामिल हैं।

PM मोदी करेंगे वर्चुअल बैठक!

PM मोदी आज वाराणसी में वर्चुअल टिफिन बैठक करेंगे, जिसमें 600 बूथों के पदाधिकारी शामिल होंगे। इन वर्करों के साथ प्रधानमंत्री संवाद भी करेंगे। वोटिंग परसेंटेज बढ़ाने का मंत्र देंगे। प्रधानमंत्री का लक्ष्य बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है। इस बैठक में जनप्रतिनिधि, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख, बूथ समिति के अन्य सदस्य, जिला, क्षेत्र और प्रदेश राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

राज्य मंत्री के बेटे पर केस!

मध्य प्रदेश के भोपाल में राज्यमंत्री नरेंद्र शिवजी पटेल के बेटे पर अभिज्ञान पटेल पर मामला दर्ज हुआ है। देर रात 1 बजे शाहपुरा थाने में मामला दर्ज किया गया। अभिज्ञान पर रेस्टोरेंट संचालक पति-पत्नी और कुक के साथ मारपीट का आरोप लगा है। एक मीडियाकर्मी की स्कूटी को टक्कर मारने के बाद घटनाक्रम की शुरुआत हुई थी। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी है।

INDIA की रैली की तैयारी!

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज विपक्ष INDIA की लोकतंत्र बचाओ रैली होने जा रही है, जिसकी तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही है। पहली बार एक मंच पर गठबंधन के सभी 28 दल नजर आएंगे। दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में यह रैली होने जा रही है। इसे विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन भी कहा जा सकता है।

महाराष्ट्र में भीषण अग्निकांड!

महाराष्ट्र के भिवंडी एरिया में आज तड़के कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। हादसे की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग में जलकर गोदाम पूरी तरह राख हो गया है। अभी तक किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ