MP Weather: नए साल के जश्न के बाद हाड़ गलाने वाली सर्दी का शुरू होगा दौर पश्चिमी विक्षोभ, गिरेगा पारा, शीतलहर-कड़ाके की ठंड के आसार, जानें IMD पूर्वानुमान..

 पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के सभी जिलों का मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान में रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।  MP Weather Update 2023 : आने वाले नए वर्ष के पहले सप्ताह जनवरी से एक बार फिर मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। 1 जनवरी को रात में 1 से 1.5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरने की संभावना बतायी जा रही है, वही दूसरे या तीसरे सप्ताह में हाड ज़माने की ठंड की संभावना है। मध्य प्रदेश मौसम विभाग (MP Meteorological Department)  के अनुसार रविवार को प्रदेश के कई भागो में शीतलहर चलने का अनुमान है, इसके बाद 3 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और 15 जनवरी के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिलेगा

पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के सभी जिलों का मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान में रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।
MP Weather Update 2023 : आने वाले नए वर्ष के पहले सप्ताह जनवरी से एक बार फिर मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। 1 जनवरी को रात में 1 से 1.5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरने की संभावना बतायी जा रही है, वही दूसरे या तीसरे सप्ताह में हाड ज़माने की ठंड की संभावना है। मध्य प्रदेश मौसम विभाग (MP Meteorological Department)  के अनुसार रविवार को प्रदेश के कई भागो में शीतलहर चलने का अनुमान है, इसके बाद 3 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और 15 जनवरी के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिलेगा।
एमपी मौसम विभाग के ज़रिये बताया गया है कि, नए वर्ष के पहले महीने में नए स्ट्रॉंग वेस्टर्न डिस्टरबेंस बनने के आसार हैं, जिससे आने वाले दिनों में भोपाल समेत पूरे प्रदेश में अच्छी ठंड पड़ सकती है।वही शीतलहर के असर के साथ रात का पारा 8 डिग्री और दिन का तापमान 21 डिग्री तक रहने की संभावना है।जनवरी में उत्तर मप्र के ग्वालियर चंबल समेत बुंदेलखंड के कुछ हिस्सों में ज्यादा ठंड पड़ेगी। ग्वालियर, दतिया, नौगांव, खजुराहो में पारा 4-5 डिग्री या उससे नीचे भी जा सकता है।वही कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड के सुदूर पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी बढ़ने के आसार हैं।
मध्य प्रदेश मौसम विभाग (MP Weather Forecast) की माने पश्चिमी विक्षोभ के शुक्रवार को हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में परिवर्तित होने से फिर उत्तरी हवा चलने लगी है। आज शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ने के आसार है।आज शनिवार रात से मैदानी क्षेत्रों की तरफ चलने वाली बर्फीली हवाओं के असर से पूरे मध्य प्रदेश में सर्दी बढ़ेगी और कोल्व वेव का भी असर दिखाई देगा। नए साल की शुरूआत कोहरे और शीतलहर के साथ हो सकती है।
#suradailynews

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ