MP Election- 19 में से 11 पर भाजपा, 8 पर कांग्रेस का कब्जा, नगरीय निकाय चुनाव रिजल्ट..

भोपाल। मध्य प्रदेश के 19 नगरों में हुए स्थानीय निकाय के चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। 11 नगरों में भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों की संख्या अधिक है और 8 नगरों में कांग्रेस पार्टी के पार्षद बहुमत में है। लगभग 4 नगरों में नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव जोड़-तोड़ से होने की संभावना है।  मध्य प्रदेश के 11 नगरों में भाजपा चुनाव जीती.. मध्य प्रदेश के जैतहरी, ओमकारेश्वर, बड़वानी, सेंधवा, खेतिया, पानसेमल, राजपुर, अंजड़, धार, मनावर एवं डही नगरों में भारतीय जनता पार्टी बहुमत में है। अंजड़ में भाजपा को रिकॉर्ड जीत मिली है। यहां कुल 15 वार्ड में से 11 पर भाजपा के पार्षद जीते हैं जबकि कांग्रेस पार्टी केवल दो वार्ड में सिमट के रह गई है। जबकि 2 वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं।  मध्य प्रदेश के 8 नगरों में कांग्रेस चुनाव जीती.. मध्य प्रदेश के राधौगढ़, पलसूद, पीथमपुर, धर्मपुरी, धामनोद, कुक्षी, राजगढ़ एवं सरदारपुर नगरों में कांग्रेस पार्टी को बहुमत प्राप्त हुआ है। कांग्रेस पार्टी को राधौगढ़ से रिकॉर्ड जीत मिली है। यहां कुल 24 वार्ड में से 16 पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी जीते हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी 8 वार्ड में सिमट कर रह गए।  #suradailynews

भोपाल। मध्य प्रदेश के 19 नगरों में हुए स्थानीय निकाय के चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। 11 नगरों में भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों की संख्या अधिक है और 8 नगरों में कांग्रेस पार्टी के पार्षद बहुमत में है। लगभग 4 नगरों में नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव जोड़-तोड़ से होने की संभावना है। 

मध्य प्रदेश के 11 नगरों में भाजपा चुनाव जीती..

मध्य प्रदेश के जैतहरी, ओमकारेश्वर, बड़वानी, सेंधवा, खेतिया, पानसेमल, राजपुर, अंजड़, धार, मनावर एवं डही नगरों में भारतीय जनता पार्टी बहुमत में है। अंजड़ में भाजपा को रिकॉर्ड जीत मिली है। यहां कुल 15 वार्ड में से 11 पर भाजपा के पार्षद जीते हैं जबकि कांग्रेस पार्टी केवल दो वार्ड में सिमट के रह गई है। जबकि 2 वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। 

मध्य प्रदेश के 8 नगरों में कांग्रेस चुनाव जीती..

मध्य प्रदेश के राधौगढ़, पलसूद, पीथमपुर, धर्मपुरी, धामनोद, कुक्षी, राजगढ़ एवं सरदारपुर नगरों में कांग्रेस पार्टी को बहुमत प्राप्त हुआ है। कांग्रेस पार्टी को राधौगढ़ से रिकॉर्ड जीत मिली है। यहां कुल 24 वार्ड में से 16 पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी जीते हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी 8 वार्ड में सिमट कर रह गए। 
#suradailynews

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ