Mp news: एडवेंचर प्लेस ऑफ गोंडवाना लैंड छिंदवाड़ा के पातालकोट का नाम World Book of Records Europe में शामिल, गोंड देवगढ़ साम्राज्य और भारिया जाति की जीवन शैली के कारण है..विख्यात..

CHHINDWARA Latest Updates 2023: जिला मुख्यालय से करीब 45 किमी दूर पातालकोट एक खूबसूरत पहाड़ी स्थल है। भौगोलिक स्थिति और यहां निवासरत् भारिया और गौंड जनजाति की जीवन शैली और गोंड देवगढ़ साम्राज्य के कारण यह पूरे विश्व में विख्यात है। अनेकों दुर्लभ जड़ी बूटियों का यहां प्रचुर मात्रा में भंडार है। इन्हीं तमाम खूबियों के चलते पातालकोट का नाम ऐड्वेन्चरस प्लेस ऑफ गोंडवाना लैंड- पातालकोट (छिंदवाड़ा) रखा गया था। अब इसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया। विल्हेम जेजलर, पूनम जेजलर, बेरिस्टर संतोष शुक्ला (प्रेसीडेंट एवं सीईओ, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स) ने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड का प्रमाण-पत्र प्रशासन को सौंपा। जूनारदेव विधायक सुनील उईके, मध्यप्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी प्रदीप वाल्मीकि और छिंदवाड़ा के अतिरिक्त आयुक्त सत्येंद्र सिंह मरकाम ने इस प्रमाण-पत्र को प्राप्त किया।   पर्यटकों का पसंदीदा स्थल है पातालकोट..  पातालकोट पर्यटकों का यह पसंदीदा स्थल है, यहां मप्र के अलावा महाराष्ट्र और देश विदेश के पर्यटक पहुंचते हैं। साथ ही यहां से चौरागढ़ और महादेव पहाड़ी के साथ सतपुड़ा पहाड़ी की श्रृंखला की अद्भुत खूबसूरती का आनंद भी लिया जा सकता है। दूर-दूर तक फैले कुदरती आकर्षणों से मन को शांति मिलती है।  #suradailynews

CHHINDWARA Latest Updates 2023: जिला मुख्यालय से करीब 45 किमी दूर पातालकोट एक खूबसूरत पहाड़ी स्थल है। भौगोलिक स्थिति और यहां निवासरत् भारिया और गौंड जनजाति की जीवन शैली और गोंड देवगढ़ साम्राज्य के कारण यह पूरे विश्व में विख्यात है। अनेकों दुर्लभ जड़ी बूटियों का यहां प्रचुर मात्रा में भंडार है। इन्हीं तमाम खूबियों के चलते पातालकोट का नाम ऐड्वेन्चरस प्लेस ऑफ गोंडवाना लैंड- पातालकोट (छिंदवाड़ा) रखा गया था। अब इसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया। विल्हेम जेजलर, पूनम जेजलर, बेरिस्टर संतोष शुक्ला (प्रेसीडेंट एवं सीईओ, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स) ने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड का प्रमाण-पत्र प्रशासन को सौंपा। जूनारदेव विधायक सुनील उईके, मध्यप्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी प्रदीप वाल्मीकि और छिंदवाड़ा के अतिरिक्त आयुक्त सत्येंद्र सिंह मरकाम ने इस प्रमाण-पत्र को प्राप्त किया। 

पर्यटकों का पसंदीदा स्थल है पातालकोट..

पातालकोट पर्यटकों का यह पसंदीदा स्थल है, यहां मप्र के अलावा महाराष्ट्र और देश विदेश के पर्यटक पहुंचते हैं। साथ ही यहां से चौरागढ़ और महादेव पहाड़ी के साथ सतपुड़ा पहाड़ी की श्रृंखला की अद्भुत खूबसूरती का आनंद भी लिया जा सकता है। दूर-दूर तक फैले कुदरती आकर्षणों से मन को शांति मिलती है।
#suradailynews

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ