MP के 33 जिलों में गिरा पानी: यूपी-राजस्थान समेत 7 राज्यों में कल से बारिश हो सकती है..

Mp weather News: देश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को MP के 33 जिलों में बारिश हुई। तेज बारिश और खराब मौसम की वजह से उज्जैन में 8वीं और शाजापुर में 5वीं तक के बच्चों की आज छुट्‌टी घोषित कर दी गई।  हिमाचल प्रदेश के किन्नौर और लाहौल स्पीति में गुरुवार को 2 जगह एवलॉन्च हुआ। प्रदेश में भारी बर्फबारी से 263 सड़कें बंद हो गई हैं।  वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी-राजस्थान समेत 7 राज्यों में कल से बारिश हो सकती है। विभाग का कहना है कि 28 से 30 जनवरी तक इन राज्यों के कई जिलों में पानी गिरने की संभावना है।  राजस्थान: जयपुर समेत 13 जिलों में बारिश-ओलो की चेतावनी..  राजस्थान में 28 जनवरी से एक बाद फिर बारिश का दौर शुरू हाे सकता है। मौसम विभाग ने इस बार बारिश के साथ जयपुर समेत 13 जिलों में ओले गिरने की भी आशंका जताते हुए इन जिलों के लिए येल्लो अलर्ट जारी किया है। दो दिन बाद एक वेर्स्टन डिर्स्टबेंस के एक्टिव होने से मौसम में ये बदलाव होगा। इसका असर 29 जनवरी को भी प्रदेश के कई हिस्सों में रहेगा।  चूरू में आज न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। यहां एक दिन पहले तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस पर था। इसी तरह फतेहपुर का तापमान भी 4 डिग्री सेल्सियस गिरा। इसी तरह गंगानगर में तापमान 7.4 से गिरकर 5 पर और चित्तौड़गढ़ में तापमान 8.5 से गिरकर 6.8 पर पहुंच गया।  मध्यप्रदेश: बारिश की वजह से उज्जैन, शाजापुर में स्कूलों की छुट्‌टी..  मध्यप्रदेश के कई जिलों में गुरुवार रात में बारिश का दौर जारी रहा। तेज बारिश और खराब मौसम की वजह से उज्जैन में नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों की आज छुट्‌टी घोषित की गई है। शाजापुर में भी आज 5वीं तक की छुट्टी घोषित की गई है। कलेक्टर दिनेश जैन ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। गुरुवार को इंदौर सबसे ठंडा रहा। यहां दिन का तापमान 17.8 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 19.4 डिग्री तापमान रहा। उज्जैन, धार, गुना, राजगढ़, नौगांव में भी पारा काफी कम रहा। यहां 20 डिग्री के नीच तापमान दर्ज किया गया।  इधर, शुक्रवार को भोपाल-इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के 33 जिलों में बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार से प्रदेश में फिर एक सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इससे फरवरी के पहले सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहेगा। भोपाल शहर में पिछले 24 घंटे में 0.78 बारिश रिकॉर्ड हुई है।  #suradailynews

Mp weather News: देश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को MP के 33 जिलों में बारिश हुई। तेज बारिश और खराब मौसम की वजह से उज्जैन में 8वीं और शाजापुर में 5वीं तक के बच्चों की आज छुट्‌टी घोषित कर दी गई।
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर और लाहौल स्पीति में गुरुवार को 2 जगह एवलॉन्च हुआ। प्रदेश में भारी बर्फबारी से 263 सड़कें बंद हो गई हैं।
वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी-राजस्थान समेत 7 राज्यों में कल से बारिश हो सकती है। विभाग का कहना है कि 28 से 30 जनवरी तक इन राज्यों के कई जिलों में पानी गिरने की संभावना है।

राजस्थान: जयपुर समेत 13 जिलों में बारिश-ओलो की चेतावनी..

राजस्थान में 28 जनवरी से एक बाद फिर बारिश का दौर शुरू हाे सकता है। मौसम विभाग ने इस बार बारिश के साथ जयपुर समेत 13 जिलों में ओले गिरने की भी आशंका जताते हुए इन जिलों के लिए येल्लो अलर्ट जारी किया है। दो दिन बाद एक वेर्स्टन डिर्स्टबेंस के एक्टिव होने से मौसम में ये बदलाव होगा। इसका असर 29 जनवरी को भी प्रदेश के कई हिस्सों में रहेगा।
चूरू में आज न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। यहां एक दिन पहले तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस पर था। इसी तरह फतेहपुर का तापमान भी 4 डिग्री सेल्सियस गिरा। इसी तरह गंगानगर में तापमान 7.4 से गिरकर 5 पर और चित्तौड़गढ़ में तापमान 8.5 से गिरकर 6.8 पर पहुंच गया।

मध्यप्रदेश: बारिश की वजह से उज्जैन, शाजापुर में स्कूलों की छुट्‌टी..

मध्यप्रदेश के कई जिलों में गुरुवार रात में बारिश का दौर जारी रहा। तेज बारिश और खराब मौसम की वजह से उज्जैन में नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों की आज छुट्‌टी घोषित की गई है। शाजापुर में भी आज 5वीं तक की छुट्टी घोषित की गई है। कलेक्टर दिनेश जैन ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। गुरुवार को इंदौर सबसे ठंडा रहा। यहां दिन का तापमान 17.8 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 19.4 डिग्री तापमान रहा। उज्जैन, धार, गुना, राजगढ़, नौगांव में भी पारा काफी कम रहा। यहां 20 डिग्री के नीच तापमान दर्ज किया गया।
इधर, शुक्रवार को भोपाल-इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के 33 जिलों में बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार से प्रदेश में फिर एक सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इससे फरवरी के पहले सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहेगा। भोपाल शहर में पिछले 24 घंटे में 0.78 बारिश रिकॉर्ड हुई है।
#suradailynews

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ