Mp latest updates today: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में दिल्ली में धर्म संसद आज, हिंदू संगठन जुटेंगे..

दिल्ली के बागेश्वर धाम सरकार शिष्य मंडल ने 5 फरवरी को धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में धर्म संसद बुलाई है। जिसमें सभी हिंदू संगठनों से पहुंचने की अपील की गई है। धर्म संसद दिल्ली के जंतर-मंतर पर सुबह 10 बजे से होगी। इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर महामंडलेश्वर स्वामी भक्त हरि जी महाराज शामिल होंगे।

दिल्ली के बागेश्वर धाम सरकार शिष्य मंडल ने 5 फरवरी को धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में धर्म संसद बुलाई है। जिसमें सभी हिंदू संगठनों से पहुंचने की अपील की गई है। धर्म संसद दिल्ली के जंतर-मंतर पर सुबह 10 बजे से होगी। इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर महामंडलेश्वर स्वामी भक्त हरि जी महाराज शामिल होंगे।

MP Weather Report: एमपी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, दिन और रात के तापमान में दिखेगा असर..

भोपाल: मध्यप्रदेश में बारिश का दौर थम गया है। लेकिन राज्य में अभी भी कड़ाके की ठंड हो रही है। सुबह-शाम राज्य में अभी भी जोरदार सर्दी हो रही है। दिन में धूप निकलने के कारण लोगों को ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले समय में लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। उत्तर भारत में एक नया सिस्टम एक्टिव हुआ है जिस कारण से राज्य में ठंड का असर कम होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को मौसस साफ रहेगा। सुबह-शाम होने वाले कड़ाके की ठंड के बीच दोपहर में धूप से लोगों को राहत मिलेगी।

चुनावी साल में निकलेगी Shivraj सरकार की विकास यात्रा, Uma Bharti से हाथ मिलाने को तैयार कांग्रेस विधायक..

MP News Update: मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शिवराज सरकार रविवार से विकास यात्रा करेगी। इस यात्रा में शिवराज सरकार के कार्यकाल में लागू की गई योजनाओं की जानकारी देखी जाएगी। आम आदमी पार्टी ने भी ताल ठोक दी है। आम आदमी पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि राज्य की 230 विधानसभा सीटों पर पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। वहीं, दूसरी तरफ केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे ने शनिवार को बड़ा बयान दिया। महाआर्यमन सिंधिया गुना और शिवपुरी के दौरे पर थे। सिंधिया ने कहा- उनकी चुनाव लड़ने की कोई इच्छा नहीं है। उनका गुना और शिवपुरी जिले का दौरा कोई राजनीतिक दौरा नहीं है। वो युवाओं से संवाद करने के लिए यहां आए हैं।

छतरपुर में कांग्रेस नेता के साथ मारपीट..

छतरपर में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष लोकेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं के विरोध के बाद लोकेंद्र वर्मा को पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय से उठाया और फिर एसपी सचिन शर्मा के कहने पर टीआई अरविंद सिंह दांगी एवं दीपक यादव ने की मारपीट।

दिग्विजय सिंह को राहत..

मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा के द्वारा दायर मानहानि के मामले में विशेष अदालत ने शनिवार को कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को जमानत दे दी। दिग्विजय सिंह ने वीडी शर्मा पर मध्य प्रदेश के चर्चित व्यापमं घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था। दिग्विजय सिंह के वकील अजय गुप्ता ने बताया कि सांसदों और विधायकों के खिलाफ मामलों से निपटने वाली अदालत ने कांग्रेस नेता को 2014 में दायर मानहानि के मामले में राहत दी है। उन्होंने बताया कि सिंह को अदालत में पेश होने के लिए कहा गया था।

इंदौर में वकील को जान से मारने की धमकी..

इंदौर में दक्षिणपंथी संगठनों के 50 वर्षीय एक वकील ने शनिवार को इस आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई कि दो अज्ञात लोगों ने उदयपुर के दर्जी कन्हैयालाल की नृशंस हत्याकांड का पिछले साल का घटनाक्रम उन पर दोहराने की धमकी दी है। सेंट्रल कोतवाली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय वकील अनिल नायडू (50) ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि दो अज्ञात लोगों ने शनिवार सुबह उनका रास्ता रोका, जब वह स्कूटर से उच्च न्यायालय परिसर के अपने कार्यालय जा रहे थे। उन्होंने बताया कि नायडू का आरोप है कि अज्ञात लोगों ने उदयपुर के दर्जी कन्हैयालाल की नृशंस हत्याकांड का पिछले साल का घटनाक्रम उन पर दोहराने की धमकी दी और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए फरार हो गए।

#suradailynews

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ