40 दिन की पैरोल पूरी कर फिर सलाखों के पीछे पहुंचा राम रहीम

40 days parole Ram Rahim again behind bars

Haryana Latest Updates 2023: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की शुक्रवार को 40 दिन की पैरोल के बाद जेल वापसी हो गई. उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरनावा आश्रम से कड़ी सुरक्षा के बीच राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल रवाना कर दिया गया. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है. पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म और हत्या के मामले में सुनारिया जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 21 जनवरी को तीसरी बार 40 दिन की पैरोल लेकर बरनावा के आश्रम पहुंचा था.

राम रहीम को दुष्कर्म और हत्या के मामले में सुनारिया जेल में  वापस भेजा गया जेल..

पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बरनावा आश्रम में पैरोल के दौरान राम रहीम अपनी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत और family के साथ रहा उनके साथ अपनी पैरोल(parole) अवधि का समय बिताया. उसके पैरोल की समयावधि गुरुवार(thurshday) को पूरी हो गई. शुक्रवार(friday) को दोपहर में राम रहीम(ramrahim) को सुनारिया जेल(sunariya jail ) ले जाने के लिए हरियाणा पुलिस(hariyana police ) और बागपत के क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी, निरीक्षक सलीम अहमद बरनावा आश्रम पहुंचे. पुलिस निरीक्षक सलीम अहमद ने बताया कि यहां से दोपहर करीब तीन बजे पुलिस सुरक्षा के बीच गुरमीत राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल रवाना कर दिया गया.

खूब हुई पैरोल के विरोध पर राजनीति..

डेरा प्रमुख(dera cheif ) राम रहीम को एक साल में तीसरी बार पैरोल देने का खूब विरोध किया गया. अक्टूबर 2022 में 40 दिन की पैरोल देने के बाद फिर जनवरी में पैरोल देने को लेकर हरियाणा(haryana goverment) सरकार भी सवालों के घेरे में आ गई थी. विपक्षी दलों( opposition parties) से लेकर कई संगठनों ने भी राम रहीम की पैरोल का विरोध किया. वही पैरोल के दौरान शाह सतनाम सिंह के जन्मदिन पर किरपान से केक काटने की वजह से राम रहीम शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के निशाने पर आ गए. उन्होंने कहा कि किरपान से केक काटकर राम रहीम ने उनकी आस्था को ठेस पहुंचाई है, किरपान को सिखों की आस्था से जुड़ा धार्मिक चिन्ह माना जाता है.  
#suradailynews

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ