' जिस देश ने बनाया था गुलाम, उसी से मदद मांग रहे राहुल गांधी

Smiriti Irani In Parliament Session 2023: पिछले कई दिनों से संसद में जमकर हंगामा हो रहा है।बता दें संसद के सत्र के बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर उनके लंदन में दिए गये बयान पर निशाना साधा। उन्होंने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, राहुल गांधी ने एक ऐसे देश में जाकर विदेशी ताकतों का आह्वान किया जिसका इतिहास भारत को गुलाम बनाने का रहा है। उन्होंने कहा, राहुल ने भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ाते हुए वहां ये खेद व्यक्त किया कि आखिर क्यों विदेशी ताकतें आकर भारत पर धावा नहीं बोलती हैं।   स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, मैं राहुल गांधी से सवाल पूछना चाहती हूं, आपने विदेश में जाकर कहा था कि देश में उनको किसी विश्वविद्यालय में बोलने का अधिकार नहीं है, अगर ऐसा है तो 2016 में दिल्ली के एक विश्वविद्यालय में भारत तेरे टूकड़े होंगे का नारा लगने के समय वह वहां क्यों गये थे।उन्होंने वहां जाकर किसका समर्थन किया था। और वह क्या था?  इतना ही नहीं स्मृति ईरानी ने कहा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को देश की संसद से माफी मांगनी चाहिए।उन्होंने विदेश जाकर, देश और उसकी संस्थाओं को अपमानित करने का काम किया है।राहुल, मोदी विरोध में देश विरोधी हो गये और लंदन में वह लोकतंत्र का अपमान कर बैठे।

Smiriti Irani In Parliament Session 2023: पिछले कई दिनों से संसद में जमकर हंगामा हो रहा है।बता दें संसद के सत्र के बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर उनके लंदन में दिए गये बयान पर निशाना साधा। उन्होंने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, राहुल गांधी ने एक ऐसे देश में जाकर विदेशी ताकतों का आह्वान किया जिसका इतिहास भारत को गुलाम बनाने का रहा है। उन्होंने कहा, राहुल ने भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ाते हुए वहां ये खेद व्यक्त किया कि आखिर क्यों विदेशी ताकतें आकर भारत पर धावा नहीं बोलती हैं। 

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा..

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, मैं राहुल गांधी से सवाल पूछना चाहती हूं, आपने विदेश में जाकर कहा था कि देश में उनको किसी विश्वविद्यालय में बोलने का अधिकार नहीं है, अगर ऐसा है तो 2016 में दिल्ली के एक विश्वविद्यालय में भारत तेरे टूकड़े होंगे का नारा लगने के समय वह वहां क्यों गये थे।उन्होंने वहां जाकर किसका समर्थन किया था। और वह क्या था?

इतना ही नहीं स्मृति ईरानी ने कहा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को देश की संसद से माफी मांगनी चाहिए।उन्होंने विदेश जाकर, देश और उसकी संस्थाओं को अपमानित करने का काम किया है।राहुल, मोदी विरोध में देश विरोधी हो गये और लंदन में वह लोकतंत्र का अपमान कर बैठे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ