Mp News Latest Updates: शिवराज ने छुएं पैर, उमा ने बरसाए फूल, आशीर्वाद दिया:उमा ने कहा-मैं पहली लाड़ली बहना; MP की 1.20 करोड़ महिलाओं के अकाउंट में आज पहुंचेंगे रुपए

शिवराज ने छुएं पैर, उमा ने बरसाए फूल, आशीर्वाद दिया:उमा ने कहा-मैं पहली लाड़ली बहना; MP की 1.20 करोड़ महिलाओं के अकाउंट में आज पहुंचेंगे रुपए

लाड़ली बहना योजना की लॉन्चिंग के बाद CM शिवराज सिंह चौहान शनिवार शाम को जबलपुर से प्रदेश की 1.20 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के बैंक अकाउंट में 1-1 हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे। इस बिग इवेंट से पहले CM शिवराज सुबह पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से मिलने उनके बंगले पर पहुंचे। उमा ने शिवराज का फूल बरसाकर स्वागत किया।

फिर सीएम ने उमा भारती के पैर छुएं तो बड़ी बहन की तरह उमा ने उन्हें दुलारा और आशीर्वाद दिया। उमा ने कहा कि मैं पहली लाड़ली बहना हूं। सीएम ने उमा को उपहार भी दिया। बीजेपी संगठन मंत्री हितानंद भी मौजूद थे। इससे पहले सीएम ने स्मार्ट पार्क में लाड़ली बहनों के साथ पौधारोपण किया।

सीएम शिवराज बोले- आज मेरे लिए महत्वपूर्ण दिन

स्मार्ट पार्क में सीएम शिवराज ने कहा कि महिलाओं को न्याय मिल सके। उनके साथ दोयम दर्ज का व्यवहार न हो। वर्षों पहले इसके लिए अभियान शुरू हुआ था। लाड़ली लक्ष्मी योजना के जरिए लाखों बेटियों की शादी हुई। इससे बेटी अब बोझ नहीं रही। योजना का असर इतना हुआ कि सेक्स रेशियों बढ़कर 956 हो गया। पहले लोग बेटियों को कोख में ही मार देते थे, अब प्रसन्नता होती है। हमने निकाय में महिलाओं को आरक्षण दिया। लोकल गवर्नमेंट महिलाएं बहुत अच्छे से चला रही हैं। 30% आरक्षण बेटियों को पुलिस भर्ती में दिया। अब बेटियां लॉ एंड ऑर्डर संभाल रही हैं। रजिस्ट्री शुल्क 1% किया। इससे महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ है।

अब मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना एक मत्वपूर्ण कड़ी जुड़ रही है। बहनों को छोटी-छोटी चीजों के लिए परेशान होना पड़ता था। बैगा, भारिया, सहरिया जनजातिय में इसका इंपैक्ट पहले हमने देखा। आज का दिन मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मेरा मुख्यमंत्री बनना सार्थक हो गया है। 1 करोड़ 25 लाख बहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। कुछ बहनें अगर रह गई तो सुधार करके फिर पैसे डाले जाएंगे। ये चुनाव को देखते हुए योजना नहीं बनाई गई।

एक क्लिक में ट्रांसफर होंगे रुपए

मुख्यमंत्री चौहान आज शाम 6 बजे जबलपुर में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत 1 करोड़ 20 लाख से अधिक बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से 1-1 हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि प्रदेश में आज दिवाली जैसा माहौल बनेगा। लाड़ली बहना योजना में बहनों को आज लाभ मिलेगा।

आईये जानते हैं, क्या है योजना

  • 5 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत करने की घोषणा की गई।
  • 25 मार्च 2023 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई।
  • आवेदन भरने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2023 रही।
  • पहली सूची 1 मई और अंतिम सूची 31 मई को जारी की गई।
  • 1 मई से 15 मई तक अंतिम सूची पर प्राप्त आपत्तियां ली गईं।
  • आपत्ति निराकरण 16 मई से 30 मई तक किया गया।
  • 1 जून से पात्र बहनों को स्वीकृति पत्र वितरण प्रारंभ किए गए।
  • महिलाओं के खाते में शगुन के रूप में एक रुपए 1 जून डाले गए।
  • अब हर माह 10 तारीख को 1 हजार रुपए बहनों के खाते में आएंगे।
  • 1 साल में कुल 12 हजार रुपए बहनो के खातों में पहुंचेंगे।
  • सवा करोड़ बहनों के खातों में एक वर्ष में राज्य सरकार लगभग 15 हजार करोड रुपए अंतरित करेगी।
  • मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए कुल 1 करोड़ 25 लाख 33 हजार 143 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
  • योजना अंतर्गत 1 करोड़ 20 लाख से अधिक महिलाओं के खाते आधार और डीबीटी से लिंक किए गए।

भोपाल में इन जगहों पर होंगे कार्यक्रम

लाड़ली बहना योजना के तहत भोपाल में छह जगहों पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम होंगे। इनमें वार्ड-12 के कम्युनिटी हॉल नारियलखेड़ा, वार्ड-13 के शॉपिंग सेंटर टीला जमालपुरा, वार्ड-31 के प्लेटिनम प्लाजा, वार्ड-49 के मंगल भवन ई-6 जनता कॉलोनी, वार्ड-50 के लक्ष्मण नगर और वार्ड-54 स्थित बागसेवनिया शामिल हैं। इन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। जबलपुर में होने वाले सीएम के कार्यक्रम को लाइव भी देखेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ