Bhopal News: बैरागढ़ विसर्जन घाट पर शिव के पुत्र गणपति की मूर्तियों को कचरे की तरह फैंकते रहे नगर न‍िगम कर्मचारी, श्रद्धालु नाराज

Bhopal News: बैरागढ़ विसर्जन घाट पर शिव के पुत्र गणपति की  मूर्तियों को कचरे की तरह फैंकते रहे नगर न‍िगम कर्मचारी, श्रद्धालु नाराज

Bhopal News: संत हिरदाराम नगर । बैरागढ़ में गणेश विसर्जन के दौरान सीहोर नाका स्थित झूलेलाल विसर्जन घाट पर देर रात को अव्यवस्था फैल गई। नगर निगम कर्मचारियों ने बैरिकेड रखकर श्रद्धालुओं के अंदर जाने पर रोक लगा दी। मूर्तियों को घाट के अंदर फैंका जा रहा था।

विसर्जन को लेकर नगर निगम ने एक दर्जन से अधिक कर्मचारियों एवं गोताखोरों को तैनात किया था। बड़ी मूर्तियों को क्रेन की मदद से विसर्जित किया गया। छोटी प्रतिमाओं को कर्मचारी कचरे की तरह दूर से घाट में फैंकते रहे। यह देखकर श्रद्धालु नाराज हो गए। कई नागरिकों को निगम कर्मचारियों से तीखी बहस हुई। इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें कर्मचारी मूर्तियों को फैंक रहे हैं। देर रात को नगर निगम की स्वच्छता शाखा के अधिकारी भी नजर नहीं आए। स्वच्छता प्रभारी रविकांत औदिच्य फोन भी रिसीव नहीं कर रहे थे। इंटरनेट मीडिया पर लोग सरकार और नगर निगम को कोसते नजर आए। अनिल टेकचंदानी ने कमेंट किया कि कहां गए धर्म के ठेकेदार।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ