'महिलाओं को 'छलांग' देने के लिए PM का आभार', महिला आरक्षण के कैबिनेट मंजूरी पर NCW चीफ रेखा शर्मा का बयान

'महिलाओं को 'छलांग' देने के लिए PM का आभार', महिला आरक्षण के कैबिनेट मंजूरी पर NCW चीफ रेखा शर्मा का बयान  मोदी कैबिनेट में दो घंटे की बैठक के बाद 33 फीसदी महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दे दी गई है। सरकार के इस फैसले पर प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई है। नेशनल कमीशन ऑफ वुमेन की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने मोदी कैबिनेट के इस फैसले का स्वागत किया है।  मोदी कैबिनेट में महिला आरक्षण बिल पर लगी मुहर  27 सालों से संसद में अटका रहा बिल  NCW की चेयरपर्सन ने फैसला का किया स्वागत  राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की चेयर पर्सन रेखा शर्मा ने कहा, "यह हमारे देश के लिए एक ऐतिहासिक अनिवार्यता है! हम इस छलांग के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं। इस विधेयक को पारित करना केवल राजनीतिक इच्छाशक्ति का मामला नहीं है; यह हमारे लोकतंत्र में सच्ची लैंगिक समानता सुनिश्चित करने का मामला।"  PM मोदी ने लिया ऐतिहासिक फैसला  विशेष सत्र को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी कि इस सत्र में केंद्र सरकार महिला आरक्षण बिल पेश कर सकती है। इस बीच सोमवार, 18 सितंबर की शाम केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में महिला आरक्षण बिल को मंजूरी मिल गई है। ऐसे में इस बिल को अब संसद के दोनों सदनों में पेश किया जाएगा। इस बिल का उद्देश्य लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 15 साल के लिए 33 फीसदी सीटें आरक्षित करना है।  केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने क्या कहा  बता दें कि महिला आरक्षण बिल 27 सालों से लंबित है। लेकिन अब कैबिनेट की मुहर लगने के बाद इसे संसद के पटल पर लाया जाएगा। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि मोदी सरकार ने नैतिक साहस दिखाया है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट सहमित से इसपर मंजूरी दी गई है।  उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "महिला आरक्षण की मांग पूरा करने का नैतिक साहस मोदी सरकार में ही था। जो कैबिनेट की मंज़ूरी से साबित हो गया ।अभिनंदन नरेंद्र मोदी जी और मोदी सरकार का अभिनंदन।"  #rekhasharma #womenreservation #modi

'महिलाओं को 'छलांग' देने के लिए PM का आभार', महिला आरक्षण के कैबिनेट मंजूरी पर NCW चीफ रेखा शर्मा का बयान

मोदी कैबिनेट में दो घंटे की बैठक के बाद 33 फीसदी महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दे दी गई है। सरकार के इस फैसले पर प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई है। नेशनल कमीशन ऑफ वुमेन की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने मोदी कैबिनेट के इस फैसले का स्वागत किया है।

मोदी कैबिनेट में महिला आरक्षण बिल पर लगी मुहर

27 सालों से संसद में अटका रहा बिल

NCW की चेयरपर्सन ने फैसला का किया स्वागत

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की चेयर पर्सन रेखा शर्मा ने कहा, "यह हमारे देश के लिए एक ऐतिहासिक अनिवार्यता है! हम इस छलांग के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं। इस विधेयक को पारित करना केवल राजनीतिक इच्छाशक्ति का मामला नहीं है; यह हमारे लोकतंत्र में सच्ची लैंगिक समानता सुनिश्चित करने का मामला।"

PM मोदी ने लिया ऐतिहासिक फैसला

विशेष सत्र को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी कि इस सत्र में केंद्र सरकार महिला आरक्षण बिल पेश कर सकती है। इस बीच सोमवार, 18 सितंबर की शाम केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में महिला आरक्षण बिल को मंजूरी मिल गई है। ऐसे में इस बिल को अब संसद के दोनों सदनों में पेश किया जाएगा। इस बिल का उद्देश्य लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 15 साल के लिए 33 फीसदी सीटें आरक्षित करना है।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने क्या कहा

बता दें कि महिला आरक्षण बिल 27 सालों से लंबित है। लेकिन अब कैबिनेट की मुहर लगने के बाद इसे संसद के पटल पर लाया जाएगा। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि मोदी सरकार ने नैतिक साहस दिखाया है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट सहमित से इसपर मंजूरी दी गई है।

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "महिला आरक्षण की मांग पूरा करने का नैतिक साहस मोदी सरकार में ही था। जो कैबिनेट की मंज़ूरी से साबित हो गया ।अभिनंदन नरेंद्र मोदी जी और मोदी सरकार का अभिनंदन।"

#rekhasharma #womenreservation #modi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ