उत्तर प्रदेश में हुआ कांड, देर रात फ्लैट पर पहुंच गया पति, हड़बड़ी में भागा महिला का प्रेमी, सुबह पड़ोसी की छत पर मिला शव

Lover Murder in Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां रात में प्रेमिका के फ्लैट पर उसका प्रेमी मिलने गया था। इसी बीच देर रात अचानक महिला का पति घर आ गया। हड़बड़ी में युवक किचन में लगे साफ्ट के रास्ते पाइप को पकड़कर अपार्टमेंट की छत पर चढ़ गया। वहीं दूसरे दिन सुबह उसका शव अपार्टमेंट के पड़ोस में बने मकान की छत पर मिला। इसकी सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।  UP Crime: यूपी के गाजियाबाद में प्रेमिका से मिलने गए 22 साल के युवक का शव पड़ोसी की छत मिला। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। बाद में पुलिस ने हैरान करने वाला खुलासा किया है।  घटना गाजियाबाद के साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र की है। कोतवाली क्षेत्र के श्याम पार्क स्थित एक पांच मंजिला अपार्टमेंट में रहने वाली महिला का पड़ोस के अपार्टमेंट में रहने वाले 22 साल के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला शादीशुदा है। जबकि युवक की अभी शादी नहीं हुई थी। साहिबाबाद कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान बालाजी अपार्टमेंट निवासी 22 साल के भास्कर के रूप में हुई है।  साहिबाबाद थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि भास्कर के घर में उसकी मां और पिता रहते हैं। उसकी मां लंबे समय से बीमार चल रही है। उनका भास्कर दिल्ली से इलाज करवा रहा था। इसी बीच कुछ दिन पहले ही महिला से भास्कर की दोस्ती हुई थी। वहीं अपार्टमेंट के पास दुकान लगाने वाले ने पुलिस को बताया कि भास्कर प्रेमिका से मिलने जाने से पहले यहां से सिगरेट की डिब्बी लेकर गया था। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है कि भास्कर की गिरने से मौत हुई है या फिर उसकी हत्या की गई है। बहरहाल पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।  साहिबाबाद के 12 मंजिला अपार्टमेंट में रहते हैं सिर्फ चार परिवार  भास्कर जिस अपार्टमेंट में प्रेमिका से मिलने गया था। वह 12 म‌ंजिला है। हालांकि यहां सिर्फ चार फ्लैटों में लोग रहते हैं। भास्कर तीन दिन पहले अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर बने फ्लैट में प्रेमिका से मिलने गया था। इसी बीच रात करीब साढ़े 11 बजे महिला का पति आ गया। इससे भास्कर किचन की साफ्ट में लगे पाइप के सहारे अपार्टमेंट की छत पर चढ़ गया। यहां वह पीएनजी पाइप को पकड़कर पानी की टंकी के पीछे छिपने का प्रयास कर रहा था। तभी पीएनजी का पाइप टूट गया और वह पड़ोस में बने मकान की छत पर आ गिरा। इससे उसकी मौत हो गई।

Lover Murder in Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां रात में प्रेमिका के फ्लैट पर उसका प्रेमी मिलने गया था। इसी बीच देर रात अचानक महिला का पति घर आ गया। हड़बड़ी में युवक किचन में लगे साफ्ट के रास्ते पाइप को पकड़कर अपार्टमेंट की छत पर चढ़ गया। वहीं दूसरे दिन सुबह उसका शव अपार्टमेंट के पड़ोस में बने मकान की छत पर मिला। इसकी सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।

UP Crime: यूपी के गाजियाबाद में प्रेमिका से मिलने गए 22 साल के युवक का शव पड़ोसी की छत मिला। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। बाद में पुलिस ने हैरान करने वाला खुलासा किया है।

घटना गाजियाबाद के साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र की है। कोतवाली क्षेत्र के श्याम पार्क स्थित एक पांच मंजिला अपार्टमेंट में रहने वाली महिला का पड़ोस के अपार्टमेंट में रहने वाले 22 साल के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला शादीशुदा है। जबकि युवक की अभी शादी नहीं हुई थी। साहिबाबाद कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान बालाजी अपार्टमेंट निवासी 22 साल के भास्कर के रूप में हुई है।

साहिबाबाद थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि भास्कर के घर में उसकी मां और पिता रहते हैं। उसकी मां लंबे समय से बीमार चल रही है। उनका भास्कर दिल्ली से इलाज करवा रहा था। इसी बीच कुछ दिन पहले ही महिला से भास्कर की दोस्ती हुई थी। वहीं अपार्टमेंट के पास दुकान लगाने वाले ने पुलिस को बताया कि भास्कर प्रेमिका से मिलने जाने से पहले यहां से सिगरेट की डिब्बी लेकर गया था। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है कि भास्कर की गिरने से मौत हुई है या फिर उसकी हत्या की गई है। बहरहाल पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

साहिबाबाद के 12 मंजिला अपार्टमेंट में रहते हैं सिर्फ चार परिवार


भास्कर जिस अपार्टमेंट में प्रेमिका से मिलने गया था। वह 12 म‌ंजिला है। हालांकि यहां सिर्फ चार फ्लैटों में लोग रहते हैं। भास्कर तीन दिन पहले अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर बने फ्लैट में प्रेमिका से मिलने गया था। इसी बीच रात करीब साढ़े 11 बजे महिला का पति आ गया। इससे भास्कर किचन की साफ्ट में लगे पाइप के सहारे अपार्टमेंट की छत पर चढ़ गया। यहां वह पीएनजी पाइप को पकड़कर पानी की टंकी के पीछे छिपने का प्रयास कर रहा था। तभी पीएनजी का पाइप टूट गया और वह पड़ोस में बने मकान की छत पर आ गिरा। इससे उसकी मौत हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ