Sukhdev Singh Gogamedi Murder Breaking News: करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या, दिनदहाड़े गोलियों से भूना

Karni Sena President Sukhdev Singh Gogamedi Killed: करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार को जयपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार स्कूटर सवार अज्ञात बदमाशों ने मंगलवार को दिनदहाड़े उन पर गोलियां बरसा दीं। घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Sukhdev Singh Gogamedi Karni Sena Murder: राजस्थान में चुनाव के परिणाम सामने आते ही बड़ी वारदात घटी। मंगलवार को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। जयपुर के श्याम नगर स्थित उनके घर में घटी इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें वह सोफे पर आराम से बैठे थे, लेकिन इसके बाद तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गंभीर घायल अवस्था में गोगामेड़ी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर ली है।

Sukhdev Singh Gogamedi Murder: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर स्थित उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके घर तीन हमलावर पहुंचे थे। जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में अब नया खुलासा हुआ है। दरअसल, गोगामेड़ी के पास ही लाल शर्ट में बैठा शख्स नवीन भी मारा गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि नवीन ही गोगामेड़ी के पास हमलावरों को लेकर आया था, उसे खुद हमलावरों ने ही गोली मार दी।

गोगामेड़ी पर 4 गोलियां चलीं

जानकारी के अनुसार, पहली गोली गोगामेड़ी के सामने बैठे सफेद रंग की शर्ट वाले शख्स ने मारी। उसके बाद दूसरी गोली नवीन पर ही चली। फिर गोगामेड़ी पर एक और गोली चलाई गई। इस बीच काले रंग की जैकेट पहने एक हमलावर ने भी गोगामेड़ी को गोली मारी। दूसरी गोली नवीन को मारी और उसके बाद अगली गोली दरवाजे पर खड़े शख्स को मारी गई। इसके बाद ब्लैक जैकेट में आए हमलावर ने गोगामेड़ी के दो और गोलियां मार दीं। गोगामेड़ी पर कुल 4 गोलियां चलीं।

गोगामेड़ी का गनमैन रह चुका है नवीन

नवीन ही वह शख्स था जो दोनों हमलावरों को लेकर आया था। कहा जा रहा है कि हमलावरों को लाने वाला नवीन पहले सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का गनमैन रह चुका है। वही हमलावरों को मिलाने गोगामेड़ी के पास लेकर आया था। गोगामेड़ी ने हमलावरों को नाश्ता भी करवाया था। गोगामेड़ी को पहली गोली मारने के साथ हमलावरों ने नवीन को भी गोली मार दी थी।

चुनाव परिणाम के तुरंत बाद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या ने प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने इस मामले में डीजीपी को तलब किया है। पुलिस ने दो फरार हत्यारों को पकड़ने के लिए कड़ी नाकाबंदी कर दी है।  प्रदेशभर के पुलिस अधिकारियों को भी सतर्क किया गया है।

राजधानी जयपुर के सभी चौराहे हाई अलर्ट पर रखे गए हैं। जबकि सिविल लाइंस और श्याम नगर में धारा 144 लागू कर दी गई है। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य रोहित गोदारा ने ली है। सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार उसने गोगामेड़ी पर उनके काम में हस्तक्षेप की बात कही है।

कपड़े की दुकान पर काम करता था हमलावर

जानकारी के अनुसार, एक हमलावर नवीन सिंह शेखावत जयपुर के शाहपुरा का रहने वाला था। वह कपड़े की दुकान में काम करता था। क्रॉस फायरिंग में उसकी मौत हो गई है। जबकि दो हमलावर स्कूटी से फरार हो गए। कहा जा रहा है कि गोगामेड़ी उन्हें पहले से ही जानते थे। सीसीटीवी फुटेज से भी यही अंदाजा लग रहा है कि गोगामेड़ी हमलावरों से पहले से ही परिचित थे।

Rajisthan Breaking News: करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या, दिनदहाड़े गोलियों से भूना

घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोगामेड़ी दोपहर करीब 1.45 बजे अपने घर के बाहर खड़े थे। तभी स्कूटर पर सवार कुछ लोग वहां पहुंचे और गोगामेड़ी पर गोलियां बरसा दीं और फरार हो गए। गोगामेड़ी के साथ उस वक्त अजीत सिंह भी थे जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की तलाश कर रही है। इस वारदात के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोगामेड़ी दोपहर करीब 1.45 बजे अपने घर के बाहर खड़े थे। तभी स्कूटर पर सवार कुछ लोग वहां पहुंचे और गोगामेड़ी पर गोलियां बरसा दीं और फरार हो गए। गोगामेड़ी के साथ उस वक्त अजीत सिंह भी थे जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं।  पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की तलाश कर रही है। इस वारदात के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

राजस्थान के पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने इस घटना को लेकर बताया कि शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार चार लोग एक घर में घुसे और गोलीबारी कर दी जहां गोगामेड़ी मौजूद थे। घटना के दौरान गोगामेड़ी का एक सुरक्षा कर्मी और एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है।

स्कूटर सवार 2 बदमाशों की तलाश

श्याम नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को स्कूटर सवार दो बदमाशों की तलाश है। दोपहर करीब 1:45 बजे इन बदमाशों ने ही सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर गोलियां बरसाई थीं। राजधानी में चुनावी सरगर्मियों के बीच मंगलवार को इस आपराधिक घटना ने सबको चौंका दिया है। वहीं पुलिस मामले का जल्द खुलासा करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए हाथपैर मार रही है।

अंतिम वीडियो में क्या कहा था?

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या को लेकर राजपूत समाज में खास रोष है। उनके घर और अस्पताल में लोगों का तांता लग गया है। इसी बीच फेसबुक पर पोस्ट उनका अंतिम वीडियो वायरल हो रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ