राजस्‍थान में सरकार बनने के 24 द‍िन बाद BJP को झटका, भजनलाल सरकार के मंत्री हारे, गहलोत ने दी हार्दिक बधाई

Karanpur Assembly By Election Result 2024 : आपको बता दें कि रजिस्थान में मंत्री मुख्यमंत्री शपथ ले चुकें हैं और सरकार भी daily Routine में चल रही हैं, लेकिन राजस्थान की भजनलाल सरकार को एक बड़ा झटका लगा है। श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को हार की हार हुई है। कांग्रेस प्रत्याशी ने कुछ दिन पहले मंत्री बने प्रत्याशी को 12 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी है। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जीत पर कांग्रेस के उम्मीदवार को उत्साहित होकर बधाई भी दी है।  कांग्रेस ने श्रीकरणपुर से गुरमीत सिंह कुन्नर के बेटे रुपिंदर सिंह को मैदान में ऊतारा था, जबकि भाजपा ने सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को अपना प्रत्याशी बनाया। सबसे खास बात यह है कि भजनलाल सरकार में सुरेंद्रपाल सिंह को अभी 10 दिन पहले ही जगह मिली थी। ऐसे में भाजपा उन्हें प्रत्याशी बनाकर जीत दर्ज करना चाहती थी, लेकिन पार्टी का दांव उलटा ही पड़ गया। कांग्रेस उम्मीदवार रुपिंदर सिंह कुन्नर ने उपचुनाव में मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को हरा दिया है।

Karanpur Assembly By Election Result 2024 : आपको बता दें कि रजिस्थान में मंत्री मुख्यमंत्री शपथ ले चुकें हैं और सरकार भी daily Routine में चल रही हैं, लेकिन राजस्थान की भजनलाल सरकार को एक बड़ा झटका लगा है। श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को हार की हार हुई है। कांग्रेस प्रत्याशी ने कुछ दिन पहले मंत्री बने प्रत्याशी को 12 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी है। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जीत पर कांग्रेस के उम्मीदवार को उत्साहित होकर बधाई भी दी है।

कांग्रेस ने श्रीकरणपुर से गुरमीत सिंह कुन्नर के बेटे रुपिंदर सिंह को मैदान में ऊतारा था, जबकि भाजपा ने सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को अपना प्रत्याशी बनाया। सबसे खास बात यह है कि भजनलाल सरकार में सुरेंद्रपाल सिंह को अभी 10 दिन पहले ही जगह मिली थी। ऐसे में भाजपा उन्हें प्रत्याशी बनाकर जीत दर्ज करना चाहती थी, लेकिन पार्टी का दांव उलटा ही पड़ गया। कांग्रेस उम्मीदवार रुपिंदर सिंह कुन्नर ने उपचुनाव में मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को हरा दिया है।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Former Chief Minister Ashok Gehlot) ने श्रीकरणपुर में कांग्रेस उम्मीदवार रुपिंदर सिंह कुन्नर को जीत की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने "X" (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि स्व. गुरमीत सिंह कुन्नर के जनसेवा कार्यों को यह जीत समर्पित है। क्षेत्र की जनता ने भाजपा के अभिमान को हराया है। लोगों ने चुनाव के बीच उम्मीदवार को मंत्री बनाकर आचार संहिता और नैतिकता की धज्जियां उड़ाने वाली बीजेपी को सबक सिखाने का काम किया है।

अशोक गहलोत ने रुपिंदर सिंह को उत्साहित होकर दी बधाई

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Former Chief Minister Ashok Gehlot) ने श्रीकरणपुर में कांग्रेस उम्मीदवार रुपिंदर सिंह कुन्नर को जीत की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने "X" (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि स्व. गुरमीत सिंह कुन्नर के जनसेवा कार्यों को यह जीत समर्पित है। क्षेत्र की जनता ने भाजपा के अभिमान को हराया है। लोगों ने चुनाव के बीच उम्मीदवार को मंत्री बनाकर आचार संहिता और नैतिकता की धज्जियां उड़ाने वाली बीजेपी को सबक सिखाने का काम किया है।

श्रीकरणपुर उपचुनाव के लिए 5 जनवरी को हुई थी वोटिंग

आपको बता दें कि राजस्थान में पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी और तत्कालीन विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर की मौत हो गई थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने श्रीकरणपुर सीट पर उपचुनाव का ऐलान किया। उपचुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ था और सोमवार को वोटों की गिनती हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ