नोएडा मे शाॅपिंग करने आई ईरानी महिला की हत्या, आपस में लड़े ईरानी, 4 लोग घायल

Noida Crime News Irani Woman Murdered: नोएडा में शनिवार शाम एक ईरानी महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार महिला अपने परिजनों के साथ सेक्टर 116 में रहती थी।     Noida Crime News Irani Woman Murdered: यूपी के नोएडा में खरीदारी करने आई ईरानी महिला की रिश्तेदारों की आपसी लड़ाई में मौत हो गई। इस घटना में 4 लोग घायल हो गए। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सेक्टर 71 स्थित कैलाश हाॅस्पिटल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार मृतक महिला ईरान की राजधानी तेहरान की रहने वाली थी।  मामले में पुलिस ने 4 लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने घटना की जानकारी ईरानी दूतावास को भी दी है। घटना नोएडा के सेक्टर 116 की है यहां एक ईरानी परिवार अपने रिश्तेदार के यहां रहता है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ईरानी परिवार के सदस्य इमरान हाशमी किसी बात को लेकर गुस्सा हो गया। उसने आनन-फानन में रसोई घर से चाकू निकाला और ईरानी महिला जीनत केे साथ मारपीट की। इसके बाद उसने जीनत पर चाकू से वार कर दिए

Noida Crime News Irani Woman Murdered: नोएडा में शनिवार शाम एक ईरानी महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार महिला अपने परिजनों के साथ सेक्टर 116 में रहती थी।   

Noida Crime News Irani Woman Murdered:यूपी के नोएडा में खरीदारी करने आई ईरानी महिला की रिश्तेदारों की आपसी लड़ाई में मौत हो गई। इस घटना में 4 लोग घायल हो गए। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सेक्टर 71 स्थित कैलाश हाॅस्पिटल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार मृतक महिला ईरान की राजधानी तेहरान की रहने वाली थी।

मामले में पुलिस ने 4 लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने घटना की जानकारी ईरानी दूतावास को भी दी है। घटना नोएडा के सेक्टर 116 की है यहां एक ईरानी परिवार अपने रिश्तेदार के यहां रहता है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ईरानी परिवार के सदस्य इमरान हाशमी किसी बात को लेकर गुस्सा हो गया। उसने आनन-फानन में रसोई घर से चाकू निकाला और ईरानी महिला जीनत केे साथ मारपीट की। इसके बाद उसने जीनत पर चाकू से वार कर दिए।

पुलिस ने 4 जनों से की पूछताछ

हमले में जीनत गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि इस दौरान परिवार के दूसरे सदस्यों को भी उसने निशाना बनाया। ऐसे में 4 अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि ईरानी परिवार पुरानी दिल्ली में कपड़ों का काम करते हैं। मृतक जीनत की 1 महीने पहले ही शादी हुई थी। जीनत के चाचा ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए 4 सदस्यों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की पकड़ लिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ