भारतियों पर नश्लभेदी टिप्पणी करने पर मालदीव सरकार ने निलंबित किए तीन मंत्री, जानिए पूरा मामला

Maldives suspended three ministers: पीएम मोदी के लक्षद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देने के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाले मालदीव के तीन मंत्रियों पर गाज गिरी है। सरकार ने उनकी खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।  मालदीव सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर विवादित बयान देने वाले तीन मंत्रियों पर कड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने मंत्री मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड किए गए तीनों मंत्री भारतीयों और पीएम मोदी के लक्षद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देने के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। बता दें कि कार्रवाई से एक दिन पहले मालदीव सरकार ने एक बयान जारी कर अपने बेलगाम मंत्रियों को 'विदेशी नेताओं और उच्च पदस्थ अधिकारियों' के बारे में 'अपमानजनक टिप्पणी' करने के लिए फटकार भी लगाई थी।

Maldives suspended three ministers: पीएम मोदी के लक्षद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देने के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाले मालदीव के तीन मंत्रियों पर गाज गिरी है। सरकार ने उनकी खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

मालदीव सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर विवादित बयान देने वाले तीन मंत्रियों पर कड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने मंत्री मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड किए गए तीनों मंत्री भारतीयों और पीएम मोदी के लक्षद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देने के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। बता दें कि कार्रवाई से एक दिन पहले मालदीव सरकार ने एक बयान जारी कर अपने बेलगाम मंत्रियों को 'विदेशी नेताओं और उच्च पदस्थ अधिकारियों' के बारे में 'अपमानजनक टिप्पणी' करने के लिए फटकार भी लगाई थी।

मालदीव की प्रोग्रेसिव पार्टी के सदस्य ज़ाहिद रमीज़ ने एक्स पर पोस्ट किया, “यह कदम बहुत अच्छा है। हालाँकि, हमसे प्रतिस्पर्धा करने का विचार भ्रामक है। वे हमारे द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवा कैसे प्रदान कर सकते हैं? वे इतने साफ़ कैसे हो सकते हैं?  कमरों में स्थायी गंध सबसे बड़ी गिरावट होगी।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #Boycott Maldives 

दरअसल, पीएम मोदी हाल ही में अपनी लक्षद्वीप यात्रा पर गए हुए थे। इस दौरान उन्होंने पाने के अंदर और समुद्री तटों के किनारे आनंद लेते हुए कई तस्वीरें साझा की थीं। जिसके बाद उनकी लक्षद्वीप दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इसी बीच मालदीव के मंत्रियों ने पीएम को लेकर आपत्तिजनक बयान देने लगे। मालदीव के एक मंत्री ने कहा था कि भारत को समुद्री तट पर्यटन में मालदीव को टक्कर देने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। जिसके बाद सके बाद इंटरनेट पर इंडियन यूजर्स भड़क गए और एक्स पर #boycottmaldives ट्रेंड होने लगा।

इस बीच, अक्षय कुमार, सलमान खान और जॉन अब्राहम सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने लोगों से लक्षद्वीप और सिंधुदुर्ग जैसे भारतीय द्वीपों का पता लगाने की अपील की। उन्होंने सामूहिक रूप से अपने ट्वीट के माध्यम से घरेलू पर्यटन के लिए समर्थन जुटाया।

माजिद की टिप्पणी का जवाब देते हुए, अक्षय कुमार ने लिखा,"मालदीव के प्रमुख सार्वजनिक हस्तियों की टिप्पणियों में भारतीयों पर घृणास्पद और नस्लवादी टिप्पणियां देखी गईं। आश्चर्य है कि वे उस देश के साथ ऐसा कर रहे हैं जो उन्हें अधिकतम संख्या में पर्यटक भेजता है। हम अपने लिए अच्छे हैं।" पड़ोसी लेकिन हमें ऐसी अकारण नफरत क्यों बर्दाश्त करनी चाहिए? मैंने कई बार मालदीव का दौरा किया है और हमेशा इसकी प्रशंसा की है, लेकिन गरिमा पहले। आइए हम #एक्सप्लोरइंडियनलैंड्स का पता लगाएं और अपने स्वयं के पर्यटन का समर्थन करें।''

मंत्री के पोस्ट के बाद कई लोगों ने कैंसिल किया ट्रीप

बता दें कि सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि भारत के लक्षद्वीप में मालदीव से भी खूबसूरत समुद्री तट हैं और अब उन्हें विदेश जानें की कोई जरूरत नहीं है। एक यूजर ने कहा कि उन्होंने हाल ही में मालदीव का फैमिली ट्रिप कैंसिल किया है। वहीं, डॉ. फलक जोशीपुरा नाम की एक महिला यूजर ने अपने बर्थडे पर मालद्वीप जाने का प्लान किया था, लेकिन उन्होंने ने भी अपना प्लान कैंसिल कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ