VIDEO: कत्ल करने के लिए ट्रक में भरकर 50 गायें ले जा रहे थे तस्कर, पुलिस ने पकड़ा

अधिक संख्या में सामने आ रहीं गोतस्करी की घटनाओं को रोकने के लिए महाराष्ट्र की नागपुर पुलिस ने जोरदार अभियान चला रखा है। समृद्धि महामार्ग पर गाय से भरा हुआ एक ट्रक को पकड़ा गया है, जिसमें 50 गायें थी,

अधिक संख्या में सामने आ रहीं गोतस्करी की घटनाओं को रोकने के लिए महाराष्ट्र की नागपुर पुलिस ने जोरदार अभियान चला रखा है। समृद्धि महामार्ग पर गाय से भरा हुआ एक ट्रक को पकड़ा गया है, जिसमें 50 गायें थी,

महाराष्ट्र के नागपुर में ट्रक रफतार तेज कर टोल नाका को तोड़कर भागने की कोशिश कर रहे गोतस्करों को पुलिस ने जोरदार सबक  सिखाया है। ट्रक में भरकर कत्ल करने के लिए ले जाई जा रहीं 50 गायों को जप्त किया गया है और उनकी जान बचाई गई है। 

क्या है पूरी कहानी?

महाराष्ट्र से वर्तमान समय में अधिक संख्या में सामने आ रहीं गोतस्करी की घटनाओं पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस हाई अलर्ट  है। नागपुर के समृद्धि मार्ग पर पुलिस को बड़ी कामय़ाबी मिली है और पुलिस ने 50 गायों से फुल ट्रक को ज़प्ती में ले लिया है। इन गायों को कत्ल करने के लिए ले जाया जा रहा था। 

आपको बता दें कि Prosperity Highway पर एक ट्रक तेज रफ्तार से जा रहा था। पुलिस को इस पर संदेह हुआ तो उसने सायरन बजाते हुए उसका पीछा करना शुरू किया, और ये काफी हद तक सतर्क एक फिल्म जैसा सीन था। गोतस्करों को जब एहसास हुआ कि पुलिस उनका पीछा कर रही है तो उन्होंने ट्रक की स्पीड बढ़ा और ज्यादा तेज कर दी। लेकिन पुलिस भी आखिर तक उनका पीछा करती रही और ट्रक को तीन तरफ से घेरने की रणनीति भी मोबाइल के ज़रिये बनाई।

इसके बाद गोतस्कर ने घबराते हुए समृद्धि महामार्ग का पहला टोल नाका ट्रक से तोडते हुए आगे निकलने का भरपूर प्रय़ास किया, लेकिन पुलिस ने उसे वही रोक लिया और ट्रक की तलाशी लेना शुरू कर दी। ट्रक पीछे से पूरे तरीके से मोटे कपड़े से ढका हुआ था। जब ट्रक के ऊपर से कपड़ा हटाया गया तो उसमें लगभग 50 गाय बंधी हुई थीं। ट्रक समृद्धि मार्ग पर नागपुर की तरफ आ रहा था। पुलिस ने ट्रक तो पकड़ लिया लेकिन गोतस्कर ट्रक छोड़कर भागने में सफल हुए।

नागपुर के पार्डी परिसर में भी गायों को बचाया गया

दूसरी घटना नागपुर के पार्डी परिसर की है, जहां गोवंश से भरा ट्रक बुचढ़खाने की तरफ गोवंश को लेकर जा रहा था। महाराष्ट्र पुलिस ने ट्रक पकड़ लिया और जब छानबीन की तो उसमें लगभग 30 गोवंश पाए गए। पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रक में गाय को ले जाया जा रहा है और बड़े पैमाने पर गोवंश को कत्लखाने भेजा जा रहा है।

मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने जबलपुर हैदराबाद हाईवे आउटर रिंग रोड पर जाल बिछाया। ट्रक की तलाशी लेने पर 30 गोवंश दिखाई दिए। इन्हें बड़ी निर्दयता के साथ ट्रक में ठूंसा गया था। पुलिस ने विविध धाराओं के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ