हुगली में दो महिलाओ शांता शर्मा और इशरत जहाँ को 10 वर्ष के बच्चे ने शरीरिक संबंध बनाते देखा तो माँ ने अपने ही बेटे का चेहरा कुचला, गोदा शरीर और काटे हाथ, बच्चे की मौत !

हुगली में दो महिलाओ शांता शर्मा और इशरत जहाँ को 10 वर्ष के बच्चे ने शरीरिक संबंध बनाते देखा तो माँ ने अपने ही बेटे का चेहरा कुचला, गोदा शरीर और काटे हाथ, बच्चे की मौत !

हुगली की शांता शर्मा अक्सर अपनी दोस्त से घंटों मोबाईल पर बात किया करती थी। अकसर दोनों एकांत में मिलती थीं। और दोस्ती इशरत शांता के घर भी रुकती थी। एक रात शांता के 10 वर्ष के बेटे ने मां को इशरत के साथ संबंध बनाते देखा, उससे वह हैरान हो गया और दोनों डर गईं। उसके बाद उन्होंने 10 साल के बच्चे की दर्दनाक  हत्या कर दी।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के हुगली में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई। एक 10 साल के बच्चे की निर्मम हत्या कर दी गई। बच्चे के मृत शव क्षत-विक्षत था। उसके हाथ की कलाई कटी थी, शरीर पर कई चोट के निशान भी थे। उसकी मां बेटे की लाश को पकड़कर रोने का नाटक कर रही थी। हर कोई इसे देख डर गय़ा था। बच्चे की खामोशी और मां की करुण चीखें हर किसी उपस्थित व्यक्ति को रोने पर मजबूर कर रही थीं। हर कोई मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या करने वाले को बददुआ दे रहा था। मां को दिलासा देने के लिए सुबह से शाम तक घर पर लोगों को भीड़ जमा हो रही थी। घटना के चार दिन बाद जो खुलासा हुआ उसने हर किसी को आश्चार्यचकित कर   दिया। खोजबीन में सामने आया कि मां ने ही बच्चे की हत्या की थी और चार दिनों तक पुलिस को बरगलाने के लिए वह खुद रोने और दुखी होने का विलाप कर रही थी। यह मां कुमाता इसलिए बनी क्योंकि उसके बेटे ने उसे दूसरी महिला के साथ संबंध बनाते देख लिया था।

यह घटना हुगली जिले के कोन्नगर इलाके का है। जहां बीते शुक्रवार पुलिस को 10 साल के स्नेहांग्शु शर्मा की मृत लाश मिली थी। पुलिस ने चार दिन बाद बच्चे की मां शांता शर्मा और उसकी लेस्बियन पार्टनर इशरत परवीन को गिरफ्तार भी कर लिया था।

दोनों ने अपने रोमांटिक रिश्ते स्वीकार किए हैं!

पुलिस का दावा है कि दोनों महिलाएं, मां शांता शर्मा और इशरत परवीन को कोलकाता के वाटगंज से गिरफ्तार किया गया था। दोनों ने अपने रोमांटिक रिश्ते स्वीकार किए हैं। उन्होंने जानकारी में बताया कि बच्चे ने उन दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और उन्हें डर था कि बच्चा उनके लेस्बियन होने का राज सबके सामने न खोल दे।

कक्षा 4 के छात्र पर सब्जी के चाकू से वार किया गया!

कोलकाता से बमुश्किल 25 किलोमीटर दूर कोन्नगर के आदर्शनगर में शुक्रवार की हत्या की भयावह प्रकृति ने सभी को चौंका दिया था। कक्षा 4 के छात्र पर सब्जी के चाकू से वार किया गया। उसके सिर पर बार-बार लोहे की छड़ से वार किया गया और पत्थर की मूर्ति से उसका चेहरा कुचल दिया गया था। उसके हाथ भी काट दिए गए थे। इस हत्या का आरोप परिवार के किसी सदस्य या उसके किसी परिचित पर था।

इस तरह हत्यारी महिलाओं तक पहुंची पुलिस!

फोरेंसिक विशेषज्ञों की जानकारी की सहायता से चंदेरनगर कमिश्नरेट की एक टीम ने इसकी जांच की। पूर्व कनईपुर पंचायत प्रधान अचलाल यादव ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपे। फुटेज का विश्लेषण करने के बाद पुलिस ने स्नेहांग्शु शर्मा के पिता पंकज और मां शांता को पूछताछ के लिए बुलाया। पुलिस ने दावा किया कि शांता ने लगातार पूछताछ के बाद बताया कि वह और इशरत एक भावनात्मक और यौन संबंध में शामिल थीं। शुक्रवार को, स्नेहांग्शु ने उन्हें एक अंतरंग स्थिति में देखा, इसलिए उन्होंने उसे मारने का फैसला किया।

शांता और इशरत के बीच का रिश्ता पुराना!

सेरामपुर के उपायुक्त अर्नब बिस्वास ने जानकारी देते हुए कहा कि शांता और इशरत एक-दूसरे को शादी से पहले से जानती थीं। पुलिस ने कहा कि यह इशरत थी, जिसने स्नेहांशु पर मूर्ति फेंकी थी। बाद में, उसे बार-बार चाकू मारने के लिए एक रसोई के चाकू का इस्तेमाल किया गया। शांता और इशरत के बीच का रिश्ता पुराना था। वे आधी रात को घंटों तक फोन पर बात करती थीं। कई सबूतों के आधार पर, हमने इन दो महिलाओं पर ध्यान केंद्रित किया। शांता को उसके घर से और इशरत को वाटगंज में उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

मासूम की हत्या से पहले तेज आवाज में चलाई टीवी!

दरअसल, श्रेयांशु के पिता पंकज शर्मा कोलकाता की एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। वहीं मां शांता शर्मा एक कॉस्मेटिक शॉप में काम करती है। वारदात वाले दिन श्रेयांशु की बहन उसके कमरे में आई। देखा तो वह खून से लथपथ पड़ा था। उसकी हाथों की नसें कटी हुईं थीं। उसके चहरे को बुरी तरह से कुचला गया था और उसके शरीर पर वार के कई निशान थे। वहीं कमरे के अंदर तेज आवाज में टीवी चल रहा था। मानो हत्या करने वाला नहीं चाहता था कि मासूम की आवाज कमरे से बाहर जाए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बच्चे के माता-पिता शोक जता रहा थे। मां का भी बुरा हाल था। पुलिस जब मामले की तह तक पहुंची को सच्चाई जानकर हैरान रह गई।

बच्चे के शव के साथ इतनी बर्बरता की गई थी मानो उसे मारने वाला चाहता था कि वह किसी भी सूरत में जिंदा न बच जाए। बच्चे के शव को देखकर लग रहा था कि मारने वाला उससे कितनी नफरत करता होगा। आखिरकार पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। पुलिस ने बच्चे की मां से काफी पूछताछ की ताकि वे मासूम के बारे में जान सकें कि उसकी किससे दोस्ती थी। वह कहां आता-जाता था मगर पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा।

मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन की जांच की!

मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन की जांच की। फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने भी कुछ क्लू दिए। फुटेज में घर से दो महिलाएं जाती हुईं दिखाई दीं। पुलिस को शक हुआ। एक तो बच्चे की मां थी और दूसरी उसकी पक्की सहेली इशरत परवीन जो अक्सर उसके घर आती थी। इसके बाद पुलिस ने मासूम की मां को गिरफ्तार कर सख्ती से सवाल किए। पुलिस की पूछताछ में मां टूट गई और उसने सारे राज उगल दिए।

मासूम की मां ने कबूल कर लिया कि उसने ही बेटे की हत्या की!

मासूम की मां ने कबूल कर लिया कि उसने ही बेटे की हत्या की है। उसने कहा कि इस वारदात में उसकी सहेली परवीन ने उसका साथ दिया। उसकी सहेली इशरत परवीन कोलकाता के वाटगंज में रहती है। मां ने बताया कि उसके बेटे ने उसे और उसकी सहेली को आपत्तिजनक हालत में बेड पर देख लिया था। तब से वह उससे झगड़ा करता था। उससे नाराज रहता था। वह परेशान भी रहता था।

आरोपी मां को इस बात का सता रहा था डर!

आरोपी मां ने कहा कि उसे डर था कि वह इस बारे में किसी को बता देगा। उसने कबूल किया वह और उसकी सहेली ने पहले टीवी की आवाज तेज की ताकि किसी बाहरी को मासूम की आवाज न सुनाई दे। इसके बाद उसने मू्र्ति से बच्चे के सिर पर वार किए। बच्चा बेहोश हो गया तो उसकी हाथ की नस काट दी। इसके बाद भी तसल्ली नहीं हुई तो उसके शरीर पर चाकू से कई वार किए। उसने कहा कि बेटे की हत्या करने के बाद वह सहेली के साथ वहां से भाग गई और फोन बंद कर लिया।

दोनों के रिश्ते के बीच बाधा बन रहा बेटे की हत्या!

आरोपी मां शांता शर्मा की बातें सुनकर पुलिस भी हैरान थी। दरअसल, शांता को लगने लगा था कि उसका बेटा उसके और उसकी सहेली के बीच आ रहा है। वह दोनों के रिश्ते के बीच बाधा बन रहा है। इसलिए उसने उसे मार डाला।

पति को मालूम था कि पत्नी समलैंगिग हैं!

हैरान की बात यह है कि शांता के पति को उसने समलैंगिग संबंध के बारे में पता था मगर वे लोक-समाज के डर के कारण चुप थे। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं घटना के बारे में जानकर आस-पास के लोग हैरान हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ