Silent Heart Attack: प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन, 59 साल की उम्र में ली आखिरी सांस!

Silent Heart Attack: प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन, 59 साल की उम्र में ली आखिरी सांस!

59 वर्ष के एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन 

Actor Rituraj Singh Demise: साईलेंट हार्ट अटेक से 59 वर्ष के एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन हो गया है। टीवी पर इन दिनों वे प्रसिद्ध परिवारिक धारावाहिक 'अनुपमा' में महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे थे। अभिनेता वर्ष 1993 से अभिनय की दुनिया में पहला कदम रखा था। उन्होंने कई धारावाहिकों और फिल्मों में भी अपने अभिनय से लोगो का दिल जीता था, लेकिन अब अचानक उनके दुनिया को अलविदा कह देने से टेलीविजन दुनिया को बड़ा नुकसान हुआ है।

Actor Rituraj Singh Passes Away: मशहूर टेलीविजन अभिनेता ऋतुराज सिंह का देहांत हो गया है। उन्होंने 59 वर्ष की उम्र की आखिरी सांस ली। मिली जानकारी के अनुसार दिल का दौरा अचानक पड़ने से ऋतुराज सिंह का निधन हुआ है। एक्टर के दोस्त अमित बहल ने उनकी मौत होने की पुष्टि भी की हैं।

एक्टर इन दिनों रुपाली गांगुली फेम धारावाहिक अनुमपा में महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे थे। इसके अलावा वे हाल ही में रिलीज हुई ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ वेब सीरीज में भी देखें गए थे। इसमें उन्होंने आतंकी का किरदार निभाया था। उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी भी थे।

शाहरुख खान के साथ उनकी मशहूर फिल्मों ‘डर’ और ‘बाजीगर’ में भी काम किया!

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 90 के दशक में एक्टर ने रियलिटी गेम शो ‘तोल मोल के बोल’ को भी होस्ट किया था। उन्होंने शाहरुख खान के साथ उनकी मशहूर फिल्मों ‘डर’ और ‘बाजीगर’ में भी एक साथ काम किया है। 1993 में जी चैनल पर प्रसारित शो ‘बनेगी अपनी बात’ में अहम रोल कर उन्होंने काफी नाम भी कमाया था।

इसके अलावा जी टीवी, स्टार टीवी के एक्टर ज्योति, हिटलर दीदी, शपथ, वॉरियर हाई, आहट और अदालत, दीया और बाती, ये रिश्ता क्या कहलाता है आदि धारावाहिकों में भी अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं। अनुपमा शो में रेस्टोरेंट के मालिक का किरदार निभाकर उन्होंने अपनी अदाकारी से अपने फैन्स का दिल जीता था।

एक्टर के अचानक दुनिया को अलविदा कह देने से उनके दोस्त, रिश्तेदार और फैन्स सदमे में!

एक्टर ऋतुराज सिंह के निधन की खबर फैलते ही टेलीविजन जगत में मातम पसर गया है। इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके फैन्स स्तब्ध हैं। एक्टर के अचानक दुनिया को अलविदा कह देने से उनके दोस्त, रिश्तेदार और फैन्स सदमे में हैं। वे यकीन नहीं कर पा रहे हैं। वहीं एक्टर को फैन्स श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि भगवान उन्हें अपने चरणों में स्थान दें।

एक अन्य फैन ने लिखा कि यकीन नहीं हो रहा है। हाल ही में उन्हें वेब सीरीज में देखा था। अब अचानक मौत की खबर सुनकर टूट गया हूं। एक और फैन ने एक्टर को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि उनकी अदाकारी का कायल था, लेकिन बदकिस्मती से अब उन्हें देख नहीं पाऊंगा। भगवान उनके परिवार को इस दुख को सहन की शक्ति दे।

बद्रीनाथ की दुल्हनियां में मुख्य भूमिका में दिखे थे ऋतुराज!

एक्टर हाल ही में रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में दिखे थे। इसके अलावा वो फिल्म जर्सी और बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसे कई फिल्मों में मुख्य किरदार में दिख चुके हैं।

ऋतुराज अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है,ज्योति, हिटलर दीदी, शपथ, वॉरियर, आहट जैसे कई टीवी सीरियल्स में दिखे हैं। कई सीरियल्स में उनके निगेटिव किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया है।

12 साल की उम्र में की थी एक्टिंग की शुरुआत!

ऋतुराज हमेशा से एक्टर बनना चाहते थे। इसलिए 12 साल की उम्र में ही वो थिएटर्स ग्रुप ज्वाइन कर लिया। 17 साल की उम्र में वो बैरी जॉन थिएटर्स ग्रुप के साथ जुडें। 12 साल थिएटर्स करने के बाद वो दो इंग्लिश फिल्म का हिस्सा रहें।

1993 में मुंबई आए, क्यों टीवी से की करियर की शुरुआत!

ऋतु राज फिल्मों में हीरो बनने का सपना लेकर 1993 में मुंबई आए थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि शायद उनके मुंबई आने की टाइमिंग गलत हो गई, क्योंकि तब तक शाहरुख खान ‘आर्मी’ सीरियल कर चुके थे और उनके बारे में बहुत कुछ लिखा जा चुका था। इसका मतलब है कि उनके लिए एक स्टैंडर्ड सेट हो चुका था।

ऋतुराज और शाहरुख ने थिएटर्स में साथ काम किया था। ऋतुराज इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कई ऑडिशन भी दिए, लेकिन कहीं बात नहीं बन रही थी। उनकी किस्मत अच्छी रही कि उसी समय जी टीवी की शुरुआत हुई थी और जी टीवी के शुरुआत के साथ-साथ सीरियल ‘बनेगी अपनी बात’ से ऋतुराज के करियर की भी शुरुआत हुई। ऋतुराज 6 साल तक इस शो का हिस्सा रहे।

न्यूयॉर्क टाइम्स में कॉलम लिखती हैं ऋतुराज की बेटी जहान!

ऋतुराज का जन्म राजस्थान के कोटा में हुआ था। उनके जन्म के बाद उनका परिवार कुछ समय के लिए अमेरिका शिफ्ट हो गया। एक्टर 12 साल के थे, जब वो उनका परिवार लौट कर दिल्ली में सेटल हुआ। ऋतुराज ने अपनी पूरी पढ़ाई दिल्ली से की है।

एक इंटरव्यू में एक्टर ने अपने पत्नी और बच्चों के बारे में बात करते हुए बताया था कि उनके घर को उनकी पत्नी ने बड़े प्यार से सजाया है। उनकी बेटी का नाम जहान और बेटे का नाम अधिराज सिंह है। वो अपने बच्चों से बहुत प्यार करते हैं। उनकी बेटी जहान न्यूयॉर्क टाइम्स के लिए लिखती हैं और उन्होंने खुद के एक प्राउड फादर बताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ