BJP के खिलाफ AAP को मिला Congress का साथ, जानें किस सीट से कौन पार्टी लड़ेगी चुनाव!

BJP के खिलाफ AAP को मिला Congress का साथ, जानें किस सीट से कौन पार्टी लड़ेगी चुनाव!

Congress AAP Alliance Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस इस समय चुनावो में अपना प्रभुत्व बडाने के लिए अपनी ताकत मजबूत कर रही हैं, कांग्रेस की चुनावी रणनिती से लगता हैं के उसे इस बात से कोई फर्क नही पड़ता के प्रत्याशी किस पार्टी का हैं बस सत्ता में बेठी विपक्ष पार्टी को शिकस्त मिलनी चाहिये शायद इसीलिए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश य़ादव के साथ गठबंधन करने के बाद कांग्रेस अब दिल्ली में आम आदमी पार्टी दिल्ली के मुख्य मंत्री के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी, और बीजेपी को शिकस्त देने की सोचेगी। दोनों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर आपस में आज सहमति बन गई है। आज AAP और कांग्रेस की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह निर्णय लेकर ऐलान किया गया कि आम आदमी पार्टी दिल्ली की चार सीटों नई दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली और ईस्ट दिल्ली से चुनाव लड़ेगी, जबकि चांदनी चौक, नार्थ ईस्ट और नार्थ वेस्ट सीट पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी।

गुजरात में 24 सीटों पर कांग्रेस और 2 सीटों पर AAP के प्रत्याशी!

यही प्रधान मंत्री के ग्रह राज्य जहां पर बीजेपी का राजनितिक अवेध किला हैं, उस गुजरात में 24 सीटों पर कांग्रेस और 2 सीटों पर AAP के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। वही खट्टर के नेत्रत्व वाले बीजेपी वाले राज्य हरियाणा में 10 सीटों में से 9 पर कांग्रेस, जबकि एक सीट कुरुक्षेत्र पर AAP के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। वहीं, गोवा की दोनों सीटों और चंडीगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, जहाँ आम आदमी अधिक मजबूत हैं उस पंजाब में आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। इसका ऐलान अरविंद केजरीवाल पहले ही कर चुके हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में महासचिव संदीप पाठक, दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी AAP की तरफ से शामिल!

आज संपन्न हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में महासचिव संदीप पाठक, दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी AAP की तरफ से शामिल हुईं, जबकि कांग्रेस की ओर से गठबंधन के लिए गठित समिति के अध्यक्ष मुकुल वासनिक, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली और दिल्ली-हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया भी शामिल हुए।

कांग्रेस के संचार महासचिव जयराम रमेश ने क्या कहा?

इससे पहले, कांग्रेस के संचार महासचिव और वरिस्ठ नेता जयराम रमेश ने बोला था कि कांग्रेस हमेशा से AAP के साथ गठबंधन करना चाहती थी। उन्होंने टीएमसी के पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के ऐलान पर कहा कि गठबंधन के लिए दरवाजे अभी भी खुले हैं। चर्चा जारी है। अगले चुनाव में भाजपा की हार निश्चित है।

दिल्ली की सातों लोकसभा सीट पर इस समय बीजेपी का कब्जा!

आपको जानकारी के लिए बता दें कि AAP ने 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पार्टी ने 2020 में भी अपने शानदार प्रदर्शन को दोहराते हुए 62 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, दिल्ली की सातों लोकसभा सीट पर इस समय बीजेपी का कब्जा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ