BJP MLA Ganpat Gaikwad ने पुलिस थाने में घुस शिवसेना नेता पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां | देखें Viral Video आया सामने,

BJP MLA Ganpat Gaikwad ने पुलिस थाने में घुस शिवसेना नेता पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां | देखें Viral Video आया सामने,

उल्हासनगर गोलीकांड का सीसीटीवी वीडियो

Ulhasnagar firing incident CCTV VIDEO: महाराष्ट्र के उल्हासनगर थाने के अंदर बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने शिंदे गुट (शिवसेना) के नेता Mahesh Gaikwad पर अधाधुंध 6 गोलियां बरसाईं, जिसमें महेश और शिंदे समर्थक नेता बुरी तरह Injured हो गए। अब इस पूरी घटना का वीडियो भी आ गया है। वीडियो में साफ साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग थाने के अंदर निर्भय होकर बैठे हुए हैं, और कुछ बातें भी करते हुए दिख रहे हैं उनको ये अभाष भी नही हैं के ऊन पर जेल में भी हमला हो सकता हैं। इसी समय विधायक गणपत गायकवाड़ ने उन पर ताबड़तोड़ गोली बरसानी शुरू कर दी, गोली वो ऐसे वर्षा रहे हैं जैसे कानून का कोई डर ही नही। और कानून की धज्जिय़ा ऊडाने वाली बात यह हैं कि यह सब पुलिस के सामने हुआ। विधायक इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने पुलिस के सामने ही गायकवाड़ की पिटाई सिंघम फिल्म के गुंडो की तरह शुरू कर दिया।

पुलिस के सामने महेश गायकवाड़ को पीटते रहे बीजेपी विधायक

वीडियो में आप साफ साफ देख सकते हैं कि बीजेपी विधायक कैसे कानून को अपने हाथ में लेकर महेश गायकवाड को मार रहे हैं जैसे वो पुलिस को बता रहे हो के कानून मेरा कुछ नही कर सकता तो ये विधायक आम आदमी पुलिस की बिना मौजूदगी में कैसा व्यवहार करते होंगे? इस विडियो में देख सकते हैं कि पुलिस रोकने की कोशिश करती है, सेहमे हुए जैसे पुलिस विधायक साहब से डर रही हो लेकिन वे नहीं रुकते हैं। उनका गुस्सा सातवें आसमान पर रहता है। वे महेश गायकवाड़ को पीटते रहते हैं। पुलिस घायल महेश और राहुल पाटिल को अस्पताल ले गई, जहां से उन्हें जुपिटर अस्पताल रेफर कर दिया।

गणपत गायकवाड़ समेत तीन गिरफ्तार

घटना के वायरल होते ही कांग्रेस और शिवसेना उद्धव ठाकरे ने घटना की निन्दा की और कहा ये तो कानून की धज्जियां उडाना हैं, शिवसेना ने तो ये भी बोल दिया कि ये जंगलराज हैं, जब राजनेतिक बेहस शुरू हो गयी, इसके कुछ समय बाद DCP Sudhakar Pathare ने जानकारी दी कि उल्हासनगर गोलीबारी की घटना के सिलसिले में गणपत गायकवाड़ समेत तीन लोगों को हमने गिरफ्तार किया गया है। कुल छह राउंड फायरिंग हुई है। पुलिस के जानकारी के अनुसार, महेश गायकवाड़ और गणपत गायकवाड़ के बीच किसी बात को लेकर पहले से मतभेद हो गया और वे शिकायत देने पुलिस स्टेशन आए। उसी समय उनके बीच कुछ बातचीत हुई, जिस पर गणपत ने महेश और उनके लोगों पर गोली चला दी। मामले की जांच के लिए एसीपी नीलेश सोनावणे के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच एसआईटी का गठन किया गया है।

कौन हैं गणपत गायकवाड़?

गणपत गायकवाड़ कल्याण के रहने वाले हैं। वे पहली बार 2009 में कल्याण ईस्ट से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। इसके बाद, उन्होंने 2014 और 2019 में भी यहां से जीत दर्ज की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ