छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह गोंड BJP के राज्यसभा उम्मीदवारः प्रिंसली स्टेट राज परिवार के सदस्य और संघ के पसंदीदा; दिलीप सिंह जूदेव से हैं संबंध

छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह गोंड BJP के राज्यसभा उम्मीदवारः प्रिंसली स्टेट राज परिवार के सदस्य और संघ के पसंदीदा; दिलीप सिंह जूदेव से हैं संबंध

राजा देवेंद्र प्रताप सिंह गोंड प्रिंसली स्टेट राज परिवार छत्तीसगढ़

भारतीया ज़नता पार्टी ने छत्तीसगढ़ राज्य से राजा कुमार देवेंद्र प्रताप सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ ही 14 राज्यसभा सीटों के लिए भी उम्मीदवार की एक सूची जारी कर घोषणा कर दी है। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय का कार्यकाल अप्रैल में खत्म होने वाला है। राजा देवेंद्र प्रताप सिंह रायगढ़ के ख्यातिबद्ध राज परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है। छत्तीसगढ़ के साथ ही 15 राज्यों के लिए चुनाव 27 फरवरी को होगा। इसके लिए सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 15 फरवरी है।

छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह गोंड BJP के राज्यसभा उम्मीदवारः प्रिंसली स्टेट राज परिवार के सदस्य और संघ के पसंदीदा; दिलीप सिंह जूदेव से हैं संबंध

मौजूदा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भी पुराने संबंध

राजा देवेंद्र प्रताप सिंह, दिलीप सिंह जूदेव और मौजूदा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भी पुराने संबंध रखते हैं। रायगढ़ इलाके के राजनीतिक अभियानों में ये बहुत समय से एक साथ में काम कर रहे  है। पिछले लोकसभा चुनाव में देवेंद्र प्रताप सिंह को लोकसभा का टिकट दिए जाने की चर्चा थी, वह स्वयं दावेदारी भी कर रहे थे।

वहीं पिछले विधानसभा में लैलूंगा से उन्होंने टिकट के लिए प्रय़ास किए मगर नहीं मिली। देवेंद्र प्रताप सक्रियता से बीजेपी के लिए काम करते रहे कोई विवादित छवि ना होने और नया चेहरा होने की वजह से भाजपा ने इन्हें राज्यसभा में उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह गोंड BJP के राज्यसभा उम्मीदवारः प्रिंसली स्टेट राज परिवार के सदस्य और संघ के पसंदीदा; दिलीप सिंह जूदेव से हैं संबंध

रायगढ़ प्रिन्सली स्टेट राज परिवार से हैं देवेंद्र प्रताप

रायगढ़ जिले के रहने वाले देवेंद्र प्रताप का ताल्लुक रायगढ़ के राज परिवार से है। जिन राजा चक्रधर की याद में चक्रधर समारोह प्रदेश में आयोजित किया जाता है ये उन्हीं के परपोते हैं। देवेंद्र प्रताप सिंह इस वक्त लैलूंगा की जिला पंचायत के सदस्य हैं।

लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं। पूर्व में रायगढ़ जिले के संघ चालक रह चुके हैं। रेलवे समिति के सदस्य रह चुके हैं। संगठन सूत्रों की माने तो राज्यसभा में देवेंद्र प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाए जाने के पीछे संघ का हाथ है क्योंकि देवेंद्र संघ के पसंदीदा रहे हैं। लैलूंगा के ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय ढंग से आदिवासियों के बीच संघ के कार्यक्रमों पर काम करते रहे हैं।

 राजा देवेंद्र प्रताप सिंह की कुछ तस्वीरें-

छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह गोंड BJP के राज्यसभा उम्मीदवारः प्रिंसली स्टेट राज परिवार के सदस्य और संघ के पसंदीदा; दिलीप सिंह जूदेव से हैं संबंध

छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह गोंड BJP के राज्यसभा उम्मीदवारः प्रिंसली स्टेट राज परिवार के सदस्य और संघ के पसंदीदा; दिलीप सिंह जूदेव से हैं संबंध

छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह गोंड BJP के राज्यसभा उम्मीदवारः प्रिंसली स्टेट राज परिवार के सदस्य और संघ के पसंदीदा; दिलीप सिंह जूदेव से हैं संबंध

छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह गोंड BJP के राज्यसभा उम्मीदवारः प्रिंसली स्टेट राज परिवार के सदस्य और संघ के पसंदीदा; दिलीप सिंह जूदेव से हैं संबंध

छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह गोंड BJP के राज्यसभा उम्मीदवारः प्रिंसली स्टेट राज परिवार के सदस्य और संघ के पसंदीदा; दिलीप सिंह जूदेव से हैं संबंध

छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह गोंड BJP के राज्यसभा उम्मीदवारः प्रिंसली स्टेट राज परिवार के सदस्य और संघ के पसंदीदा; दिलीप सिंह जूदेव से हैं संबंध

परिवार का रहा कांग्रेस से ताल्लुक

सन 1990 तक लैलूंगा विधानसभा की सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट मानी जाती थी। देवेंद्र प्रताप सिंह के पिता स्वर्गीय सुरेंद्र कुमार सिंह ने बतौर विधायक दो दशक से भी अधिक समय तक लैलूंगा में कब्जा जमाए रखा, सुरेंद्र सिंह कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करते थे। शुरुआती दिनों में देवेंद्र का झुकाव भी कांग्रेस की ओर रहा मगर बाद में वो भाजपा में शामिल हो गए थे और संघ से भी जुड़े रहे

27 फरवरी को ही आएंगे नतीजे

छत्तीसगढ़ की एक राज्यसभा सीट पर 27 फरवरी को वोटिंग होगी और इसी दिन नतीजे आएंगे। चुनाव के लिए आयोग 8 फरवरी को अधिसूचना जारी करेगा। नामांकन पत्रों की जांच की तारीख 16 फरवरी है। उम्मीदवार 20 फरवरी तक नाम वापस ले सकेंगे।

सरोज पांडेय पहली निर्वाचित राज्यसभा सांसद थीं सरोज पांडेय छत्तीसगढ़ की पहली निर्वाचित राज्यसभा सांसद थीं। तब 49 विधायकों वाली भाजपा की प्रत्याशी सरोज पांडेय को 51 वोट मिले थे। राज्य के इतिहास में यह पहला मौका था, जब राज्यसभा के लिए मतदान किया गया। पिछली बार कांग्रेस ने लेखराम साहू को उतरा, लेकिन उनको पार्टी के ही पूरे वोट नहीं मिले थे।

कैसे होता है राज्यसभा का चुनाव ?

राज्यसभा सदस्यों के लिए चुनाव की प्रक्रिया अन्य चुनावों के काफी अलग है। राज्यसभा के सदस्य अप्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं। यानी कि राज्यसभा सदस्यों का चुनाव सीधे जनता नहीं करती, बल्कि जनता के द्वारा चुने गए प्रतिनिधि राज्यसभा सदस्यों को चुनते हैं।

राज्यसभा चुनाव के लिए कौन करता है मतदान ?

राज्यसभा चुनाव के लिए राज्यों के विधायक मतदान करते हैं। इस चुनाव में सीधे जनता वोटिंग नहीं करती है। इस चुनाव में जिस पार्टी के पास विधायकों की संख्या अधिक होती है उस पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार की जीत तय होती है।

कैसे आवंटित होती हैं राज्यसभा सीटें ?

राज्यसभा सीटों का आवंटन राज्य की जनसंख्या के आधार पर तय होता है। जिस राज्य में जितनी जनसंख्या है उस राज्य को उसी हिसाब से सीटें मिलती है। उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 31 राज्यसभा की सीटें हैं। राज्यसभा को संसद का उच्च सदन कहा जाता है।

राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल राज्यसभा एक स्थाई सदन है। यानी कि ये कभी भंग नहीं हो सकता है। इसके एक तिहाई सदस्य प्रत्येक दो वर्ष के बाद रिटायर होते हैं। राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल छह वर्ष का होता है। लोकसभा का कार्यकाल पांच वर्षों का होता है और वह अस्थाई सदन है।

राज्यसभा सीटों की संख्या

देश में राज्यसभा सीटों की कुल संख्या 245 हैं। इनमें से 233 सीटों पर अप्रत्यक्ष रूप से चुनाव होते हैं और 12 सदस्यों को राष्ट्रपति मनोनीत करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ