भारत जोडो न्याय य़ात्रा बीच में छोड़कर राहुल गाँधी क्यों जा रहे विदेश?

भारत जोडो न्याय य़ात्रा बीच में छोड़कर राहुल गाँधी क्यों जा रहे विदेश?

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय य़ात्रा इस समय उत्तर प्रदेश में हैं। हालांकि, आपको बता दें कि वे 26 फरवरी को यात्रा को अचानक बीच में छोड़कर विदेश के लिए रवाना होंगे। राहुल 5 दिन बाद यात्रा में फिर से शुरू करेंगे। उन्होंने यह फैसला क्यों किया है, क्या वजह हैं  अभी इसका कारण सामने नही आया है।

कांग्रेस के संचार महासचिव जयराम रमेश ने बताया क्या बताया?

कांग्रेस के संचार महासचिव जयराम रमेश ने जानकारी में बताया कि राहुल गांधी 26 फरवरी से 1 मार्च तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा से ब्रेक लेंगे, क्योंकि दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर कई महत्वपूर्ण बैठकें होंगी। इस बैठक में राहुल गांधी का मौजूद रहना जरूरी है। इसके अलावा, राहुल 27-28 फरवरी को कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी जाएंगे और वहां दो लेक्चर देंगे।

राहुल गांधी 5 मार्च को उज्जैन जाएंगे!

जयराम रमेश ने आंगे जानकारी देते हुए कहा कि हम 2 मार्च से यात्रा फिर से शुरू करेंगे। उन्होंने बोला कि राहुल गांधी 5 मार्च को उज्जैन जाएंगे, जहां वह महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल का दर्शन करेंगे।

पीएम मोदी अमृतकाल के नाम पर देश को गुमराह कर रहे हैं!

रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अमृतकाल के नाम पर देश को गुमराह कर रहे हैं। उनके पिछले 10 साल अन्याय काल के हैं। प्रधानमंत्री कहते हैं ‘मोदी की गारंटी’… लेकिन जब मोदी की वारंटी खत्म होती है तो मोदी की गारंटी की क्या बात है।

यात्रा के कानपुर पहुंचने के बाद 22 और 23 फरवरी को विश्राम!

बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 39वां दिन है। यह यात्रा अब उन्नाव पहुंच गई है। यात्रा के कानपुर पहुंचने के बाद 22 और 23 फरवरी को विश्राम किया जाएगा। इसके बाद 24 फरवरी को यात्रा फिर से शुरू की जाएगी। यात्रा मुरादाबाद से शुरू होकर संभल, अलीगढ़, हाथरस और आगरा जिलों से होते हुए राजस्थान में प्रवेश करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ