सपा विधायक पल्लवी ने ट्वीट से योगी आदित्यनाथ को राज्यसभा चुनाव की दी बधाई, ट्वीट टेग किया अखिलेश य़ादव को, अलर्ट हुई सपा ने बढ़ाई आजमगढ़ की किलेबंदी!

सपा विधायक पल्लवी ने ट्वीट से योगी आदित्यनाथ को राज्यसभा चुनाव की दी बधाई, ट्वीट टेग किया अखिलेश य़ादव को, अलर्ट हुई सपा ने बढ़ाई आजमगढ़ की किलेबंदी!

सपा विधायक पल्लवी ने ट्वीट से योगी आदित्यनाथ को राज्यसभा चुनाव की दी बधाई, ट्वीट टेग किया अखिलेश य़ादव को, अलर्ट हुई सपा ने बढ़ाई आजमगढ़ की किलेबंदी!

 सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सपा विधायक पल्लवी!

उत्तरप्रदेश राज्य सभा चुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल कर ली हैं, अब बीजेपी का अंगला मिशन लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करना हैं, और इसी बीच समाजवादी पार्टी अपने विधायको को लेकर एलर्ट हो चुकी हैं. इसी बीच राज्यसभा में शिकस्त मिलने के बाद सपा लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए आजमगढ़ की किलेबंदी में जुट गई है। सपा के पूर्व विधायक और बसपा नेता शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली बुधवार को सपा मुख्यालय पर अखिलेश यादव की उपस्थती में पार्टी की सदस्यता भी लेंगे। आपको बता दें कि, आजमगढ़ में सपा पिछला लोकसभा चुनाव बसपा से गुड्डू जमाली के मैदान में उतरने से हार गई थी।

मिली सूत्रों की जानकारी के अनुसार, जमाली पसमांदा मुस्लिम समुदाय से आते हैं। इसलिए सपा उन्हें मार्च 2024 में होने वाले चुनाव में विधान परिषद भेजकर एक संदेश देना चाहती है। वही भाजपा की पेनी नजर लगातार पसमांदा मुस्लिम समाज पर है। वर्ष 2022 में आजमगढ़ में हुए लोकसभा उप चुनाव में गुड्डू जमाली को 2.66 लाख वोट मिले थे और सपा के धर्मेंद्र यादव यह चुनाव करीब 8 हजार मतों से भी हार गए थे। आजमगढ़ सीट फिर जीतने की रणनीति के साथ गुड्डू जमाली को सपा में वापस लाया जा रहा है। 

हम सभी जानते है कि नवंबर, 2021 में गुड्डू जमाली ने बसपा के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। इसके बाद उनके सपा के टिकट पर मुबारकपुर से चुनाव लड़ने की भी तेज चर्चाए थी। हालांकि उन्हें प्रत्याशी घोषित करने के बजाय सपा ने स्थानीय नेता को टिकट दे दिया था। इसके बाद गुड्डू जमाली एआईएमआईएम से मुबारकपुर से विधानसभा का चुनाव लड़े, लेकिन चौथे स्थान पर रहे।

पल्लवी पटेल ने सीएम को दी बधाई!

तलाशे जा रहे निहितार्थ सपा महिला विधायक पल्लवी पटेल ने एक्स के माध्यम से पारदर्शी ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए सीएम योगी को बधाई दी। राजनीतिक दलबदल को देखते हुए  इसके अनुमान भी लगाये जानें लगे हैं कि कुछ तो विधायिका पल्लवी पटेल के मन में चल रहा हैं। वही पल्लवी पटेल ने "X" पर लिखा कि ''वास्तविक पीडीए'' के प्रतीक रामजी लाल सुमन को जीत की हार्दिक बधाई। अहिंसक, पारदर्शी और सौहार्दपूर्ण माहौल में चुनाव कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई। उन्होंने अपने संदेश में सपा मुखिया अखिलेश यादव को टैग भी किया है।

समाजवादी पार्टी के सात विधायकों के झटके का असर लोकसभा चुनावों पर भी रहेगा!

समाजवादी पार्टी के सात विधायकों के झटके का असर लोकसभा चुनावों पर भी रहेगा ऐसा राजनेतिक पंडितो का मानना हैं। इसकी वजह से राज्यसभा चुनाव के हार जीत के पारिणामो पर असर पड सकता हैं। वही कुछ दिन पहले सपा विधायक मनोज पांडेय ने सपा के बिहिप पद से इस्तीफा दे दिया हैं और अनुमान लगाया जा रहा हैं के वो बीजेपी जॉइन कर सकते हैं, यदि वो समाजवादी पार्टी में बने रहते हैं तो रायबरेली से कद्दावर और लोगो के पसंदीदा नेता होने के कारण रायबरेली सीट से बीजेपी को यह सीट जीतना चुनौतीपूर्ण रहेगा। माना जा रहा है कि मनोज पांडेय के समर्थन से पार्टी की स्थिति मजबूत होगी। अमेठी में राकेश प्रताप सिंह सपा के बड़े चेहरे हैं। राकेश के भाजपा को समर्थन करने से अमेठी में पार्टी को फायदा होगा। उधर, भाजपा ने इस बार अंबेडकरनगर सीट पर परचम फहराने की रणनीति भी बनाई है। वही मायावती की बसपा सांसद रितेश पांडेय भाजपा में शामिल हो गए हैं, उनके पिता राकेश पांडेय का भाजपा को समर्थन मिलने से अब अंबेडकरनगर में चुनावी राह आसान हो सकती है। वहीं अभय सिंह के भाजपा में आने से अयोध्या क्षेत्र में ठाकुर मतदाताओं का बिखराव रोकने में मदद मिलेगी। पूजा पाल का समर्थन मिलने से प्रयागराज में और विनोद चतुर्वेदी का समर्थन मिलने से जालौन में भाजपा को मदद मिलने की उम्मीद है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ