Farmers Delhi Chalo Protest : किसान आंदोलन में हुई पत्थरबाजी तो पुलिस ने ड्रोन से दागी टीयर गैस, किसान आंदोलन में खेतों को बनाया रास्ता

Farmers Delhi Chalo Protest : किसान आंदोलन में हुई पत्थरबाजी तो पुलिस ने ड्रोन से दागी टीयर गैस, किसान आंदोलन में खेतों को बनाया रास्ता

संगरूर जिले के खनौरी बार्डर में भारी हंगामा 

Farmers Protest Latest Update : पंजाब-हरियाणा शंभू बार्डर के बाद अब संगरूर जिले के खनौरी बार्डर में भारी हंगामा हो गया है। यहां उग्र किसानों ने पुलिस के सुरक्षा घेरे को उखाड फेंका है। किसान आंदोलन में पुलिस Drone से आंसू गैस (Tear Gas) के गोले आसमान से वर्षा रही है।

One Farmer Injured In Protest : पंजाब-हरियाणा शंभू बार्डर (Shambu Border) के बाद खनौरी बार्डर पर बने पुल पर बड़ी संख्या में किसान का उग्र समुह पहुंच गए हैं। किसानों का आंदोलन (Farmers Protest 2.0) जंग जैसे हालत में पहुंच गया है। उग्र किसानों को को बिखेरने के लिए पुलिस लगातार आंसू गैस से गोले आसमान से गिरा रही है। यह पहली बार है कि किसान आंदोलन में पुलिस ड्रोन से आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर का ने बोला है कि सभी किसान नियंत्रित रहें। पुलिस आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। हम इसकी निंदा करते हैं।

इससे पहले शंभू बार्डर पर पुलिस और किसानों के बीच जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने यहां 100 से अधिक गोले दागे तो किसान आंदोलन में शामिल युवाओं ने भी पत्थर पुलिस पर चलाए। इस कार्रवाई में आंसू गैस का एक गोला एक किसान के घुटने पर आकर फट गया। इस गोले की चपेट में आने से किसान बुरी तरह घायल हो गया। मौजुदा समय में किसान पंजाब-हरियाणा के सभी बार्डर पर डटे हुए हैं। श्ंभू बॉर्डर पर रखे गए बड़े बड़े बोल्डर को ट्रैक्टर से हटाया जा रहा है। वहीं कुछ बैरिकैड्स को भी तोड़ा दिया गया है।

अब वह खेतों के रास्ते हरियाणा में प्रवेश करने की कोशिश

किसानों ने दिल्ली जानें के लिए अब खेतों में रास्ता बनाना शुूरू कर दिया है। अब किसान खेतों के रास्ते से हरियाणा में प्रवेश करने की भरपुर प्रयास कर रहे हैं। यहां भी हरियाणा पुलिस आंसू गैस के गोले किसानो पर दाग रही है। शंभू बार्डर पर किसान लगातार हरियाणा में प्रवेश की कोशिश कर रहे हैं और पुल के नीचे से हरियाणा में घुसने में लगे हुए हैं। फिलहाल यहां किसानों और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है।

किसान आंदोलन में उपद्रव की इजाजत नहीं-हरियाणा पुलिस

पंजाब-हरियाणा सीमा पर चल रहे बवाल के बीच हरियाणा पुलिस का बयान आया है। पुलिस ने कहा है कि शंभू बार्डर पूरी तरह से बंद है। किसी को भी उपद्रव फैलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। किसी ने ऐसा करने की कोशिश की तो फिर सख्ती से निपटा जाएगा। फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ