Haldwani Violence: 6 मौतें, कर्फ्यू और इंटरनेट बैन, उपद्रवियों को गोली मारने के आदेश, लॉकडाउन जैसे हालात, मुख्यमंत्री ने संभाला मोर्चा

Haldwani Violence: 6 मौतें, कर्फ्यू और इंटरनेट बैन, उपद्रवियों को गोली मारने के आदेश, लॉकडाउन जैसे हालात, मुख्यमंत्री ने संभाला मोर्चा

Haldwani Violence Latest Update: हल्द्वानी में गुरुवार को हुई हिंसा और आगजनी के बाद हालात अभी भी सही नही हैं। वही मुख्यमंत्री धामी ने उपद्रवियों से सख्ती से निपटने से आदेश पुलिस को दिए हैं।

Haldwani Violence Latest Update In Hindi 2024: उत्तराखंड का हल्द्वानी शहर ज़ो कभी शांति और भाईचारे के लिए जाना जाता था, वो आज हिंसा की आग में जल रहा है, लोगो में दहशत हैं, क्योंकि मदरसे को गिराने से लोग भड़क गए। विवाद ने गुरुवार को खूनी संघर्ष का रूप ले लिया था। इसके बाद बनभूलपुरा इलाके में हिंसा की जो आग सुलगी, उसमें शुक्रवार सुबह तक 6 लोगों के मारे जाने की भी खबर है, लेकिन अभी तक शहरी प्रशासन द्वारा मौतों की पुष्टि नहीं की गई है।

वहीं बनभूलपुरा में अभी तनाव का माहौल देखते हुए पुलिस फोर्स और ITBP तैनात कर दी गई है। धारा 144 लागू है। कर्फ्यू लगा दिया गया है। इंटरनेट सस्पेंड कर दिया गया है। दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है, जिसमें मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ हल्द्वानी में हालातों की समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने लोगों ने शांति बनाए रखने की अपील की है।

क्यों और कैसे भड़की हिंसा?

आपको जानकारी दें कि उत्तराखण्ड राज्य के हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में हिंसा की उस समय ज्यादा भड़की गई, जब नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा था। नगर निगम ने शहर में बने एक मदरसे को अवैध करार देते हुए उस पर बुलडोजर भी चला दिया। नमाज पढ़ने के लिए बनाई जा रही नई अवेध इमारत को भी उत्तरप्रदेश के तर्ज पर बुल्डोज़र से गिरा दिया गया। यह देखकर इलाके के मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क गए और उन्होंने नगर निगम की टीम पर पत्थरो से हमला कर दिया। और बनभूलपुरा थाने को घेरकर पुलिस पर पथराव किया गया। पुलिस की गाड़ियां जला दी गईं।

उपद्रवियों ने ट्रांसफार्मर में आग लगा दी, जिससे इलाके में बिजली गुल हो गई। पुलिस ने उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े। हल्का बल प्रयोग किया, लेकिन इस दौरान उपद्रवियों द्वारा किए गए पथराव में करीब 100 पुलिस वाले घायल हो गए। पूरे घटनाक्रम में 300 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। इस दौरान गोलीबारी भी हुई।

लॉकडाउन जैसे हालात, मुख्यमंत्री ने संभाला मोर्चा

हल्द्वानी में इस समय पूरी तरह लॉकडाउन जैसे हालात हैं। शहर और आस-पास के इलाकों में स्कूल तक बंद करा दिए गए हैं। लोगों को इमरजेंसी की हालत में ही बाहर आने-जाने की परमिशन मिलेगी। मुख्यमंत्री धामी ने खुद मोर्चा संभालते हुए पुलिस और प्रशासन अधिकारियों को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री का कहना है कि हिंसा भड़काने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं करने देंगे।

..

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ