Heart Attack: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा के पूर्व स्पीकर मनोहर जोशी का निधन!

Heart Attack: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा के पूर्व स्पीकर मनोहर जोशी का निधन!

बालासाहेब ठाकरे और उद्धव ठाकरे के साथ मनोहर जोशी (बाएं से दाएं)

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ शिवसेना नेता मनोहर जोशी का 86 साल की उम्र में निधन हो गया.

शुक्रवार की सुबह क़रीब 3 बजे मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में उनकी मौत हुई.

दो दिन पहले, 21 फरवरी को मनोहर जोशी को दिल का दौरा पड़ने के कारण हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आईसीयू में उनका इलाज चल रहा था.

मनोहर जोशी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए आज सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक उनके माटुंगा पश्चिम स्थित आवास पर रखा गया है.

राजकीय सम्मान के साथ दादर श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया एक्स पर उन्हें श्रद्धांजलि दी!

गडकरी ने लिखा, ''वरिष्ठ नेता, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी जी के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ. सर के निधन से महाराष्ट्र की राजनीति का सुसंस्कृत चेहरा हमने खो दिया है''

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता मनोहर जोशी का 86 की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में शुक्रवार (23 फरवरी) सुबह अंतिम सांस ली। मनोहर जोशी को बुधवार को हार्ट अटैक आया था। तब से वे ICU में भर्ती थे। मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान में आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उन्होंने एक टीचर के रूप में अपना करियर शुरू किया था। जोशी 1967 में पॉलिटिक्स में आए। वे 40 साल से ज्यादा समय तक शिवसेना से जुड़े रहे।

नातिन शरवरी वाघ बॉलीवुड एक्ट्रेस!

मनोहर जोशी ने 14 मई 1964 को अनघा जोशी से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा उन्मेष और दो बेटियां अस्मिता और नम्रता हैं। 2020 में अनघा जोशी का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जोशी की नातिन शरवरी वाघ (नम्रता की बेटी) बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं।

Heart Attack: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा के पूर्व स्पीकर मनोहर जोशी का निधन!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ