Rajya Sabha Election 2024: छत्तीसगढ से राजा देवेन्द्र प्रताप सिंह, सुधांशु त्रिवेदी…BJP ने राज्यसभा के लिए 14 नामों का किया ऐलान, देखें लिस्ट

Rajya Sabha Election 2024: छत्तीसगढ से राजा देवेन्द्र प्रताप सिंह, सुधांशु त्रिवेदी…BJP ने राज्यसभा के लिए 14 नामों का किया ऐलान, देखें लिस्ट

राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी

Rajya Sabha Elections 2024: देश में राज्यसभा चुनाव के लिए 27 फरवरी को मतदान होना हैं। इससे पहले भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट को जारी कर दी है।

Rajya Sabha Elections : आपको बता दें कि देश के 15 राज्यों में राज्यसभा की 56 सीटें खाली हैं, इन सीटो पर 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। इस चुनाव में बीजेपी ने आज रविवार को सात राज्यों में अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर लिस्ट जारी कर दी है। इन सात राज्यों में बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं, जहां के प्रत्याशियों की लिस्ट आज सार्वज़निक कर दी है।

      

बिहार से कटा सुशील मोदी का टिकट

इस बार भाजपा ने बिहार से सुशील मोदी का टिकट काट दिया। बिहार से चुने गए उम्मीदवारों में भीम सिंह और धर्मशीला गुप्ता का नाम भी शामिल है। भीम सिंह के पास पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी है। वे बिहार प्रदेश के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता भी हैं। बिहार भाजपा महिला मोर्चा की धर्मशीला गुप्ता अध्यक्ष हैं।

उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट बनाए गए उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह और हरियाणा से सुभाष बराला को टिकट दिया है। वहीं, कर्नाटक से नारायणा कृष्णासा भांडगे, उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट और पश्चिम सामिक भट्टाचार्य राज्यसभा उम्मीदवार बनाए गए हैं।

उत्तर प्रदेश से सुधांशु त्रिवेदी जाएंगे राज्यसभा

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। बीजेपी ने बिहार से डॉ. धर्मशीला गुप्ता और डॉ. भीम सिंह को अपना प्रत्याशी चुना गया है, जबकि उत्तर प्रदेश से आरपीएन सिंह, डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत और नवीन जैन राज्यसभा को भेजे जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ