West Bengal: बंगाल में किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म आंखें निकालने के बाद स्तन भी काटे, अब हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश

West Bengal: बंगाल में किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म आंखें निकालने के बाद स्तन भी काटे, अब हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश

बंगाल में कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर 13 साल की एक किशोरी का शव दोबारा पोस्टमार्टम के लिए कब्र से बाहर निकाला है। मृतका के स्वजन का आरोप है कि किशोरी का अपहरण कर उसे शारीरिक यातनाएं दी गईं हैं। उसकी आंखें निकाल ली गईं स्तन भी काट दिए गए जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए कोलकाता के सरकारी अस्पताल में भेजा गया है।

कोलकाता। बंगाल में कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर 13 साल की एक किशोरी का शव दोबारा पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला गया है। मृतका के परिवार वालो का आरोप है कि किशोरी का अपहरण कर उसे शारीरिक यातनाएं भी दी गईं। उसकी आंखें निकाल ली गईं, स्तन भी काट दिए गए, जिससे उसकी मौत हो गई।

लड़की की मौत के करीब 20 दिन बाद दोबारा पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्र से निकाला!

लड़की की मौत आज से करीब 20 दिन बाद दोबारा पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्र से बाहर निकाला गया है। दुख देने वाली बात यह हैं कि घटना बंगाल के मुर्शिदाबाद क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों के की जानकारी के हवाले से, शव को शुक्रवार को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए कोलकाता के सरकारी अस्पताल में भेजा गया है।

घटना के बारे में जानकारी मिली हैं कि उक्त किशोरी करीब पांच दिनों से लापता थी। 27 जनवरी को गांव के एक खेत से उसका शव मिला था। इस अपराधिक कार्यवाही में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्त में लिया हैं। मृतका के परिवार का कहना है कि अपहरण और शारीरिक कष्ठ देने के बाद हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया था।

हाई कोर्ट ने शव को कब्र से निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम का आदेश दिया!

इस मामले में उचित जांच की मांग को लेकर पीड़ित परिवार ने कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाई कोर्ट ने शव को कब्र से निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम का आदेश भी जारी किया। किशोरी के साथ हुई दरिंदगी की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है। स्थानीय लोग आरोपितों को सख्त सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ