शिव बारात में करंट से 14 बच्चे नाचते हुए झुलसे, शिवरात्रि पर राजस्थान में बड़ा दुखद हादसा

शिव-बारात-में-करंट-से-14-बच्चे-नाचते-हुए-झुलसे-शिवरात्रि-पर-राजस्थान-में-बड़ा-दुखद-हादसा

महाशिव रात्रि पर दुखद घटना सामने आयी हैं, राजस्थान के कोटा में महाशिवरात्रि के दिन बड़ा दुखद हादसा हो गया हैं। यहां एक जुलूस के समय कई बच्चे बिजली के करंट में झुलस गए हैं। झुलसे बच्चों को अस्पताल में पहुंचाया गया है। एक बच्चे की हालत अधिक गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

राजस्थान के कोटा में शुक्रवार को उस वक्त भागमभाग मच गई। जब कुन्हाड़ी थर्मल चौराहे के पास से निकल रही शिव बारात में करंट फैल गया था। इसकी चपेट में एकदर्जन से अधिक नाचने वाले बच्चे आ गए। करंट से झुलसने के बाद 14 बच्चों को, एमबीएस अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल पहुंचाए गए कई बच्चों के हाथ-पैर बुरी तरह झुलसे नजर आए। सभी का तुरंत इलाज शुरू किया गया हैं।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी अस्पताल पहुंच गए हैं। उन्होंने घायल बच्चों का हाल जानने के बाद कहा कि सभी बच्चे स्वस्थ रहें इसके लिए डॉक्टरों की टीम बच्चो के इलाज में लगी हुई है। एक बच्चे की हालत अधिक गंभीर है। बहुत छोटे बच्चे हैं। अस्पताल को निर्देश दिया गया है कि बच्चों के इलाज में किसी तरह की कमी ना रहे। जरूरत पड़ी तो बच्चों को रेफर भी किया जाएगा और सर्वोत्तम इलाज दिया जाएगा।

यह हादसा थर्मल पावर प्लांट के नजदीक काली बस्ती में हुआ!

यह दुखद घटना थर्मल पावर प्लांट के नजदीक काली बस्ती की हैं। महाशिवरात्रि पर शिव बारात नाचते हुए निकाली जा रही थी। जिसमें काफी संख्या में बच्चे भी शामिल थे। बच्चों के हाथों में झंडा था। इसी दौरान एक झंडा ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन से टच हो गया। इसके बाद मौके पर ही करंट फैल गया और मासूम बच्चे झुलस गए। कोटा की एसपी अमृता दुहन ने कहा कि काली बस्ती के लोग कलश भरने के लिए एकत्रित थे। इसमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे। इस दौरान एक बच्चे के हाथ में लंबा लोहे का पाइप था। यह ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से टकरा गया। इससे वह बच्चा करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने के लिए आगे आए बच्चे भी झुलस गए। उन्होंने बताया कि एक बच्चे को 100 फीसदी बर्न है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ