उत्तर प्रदेश में 10 पुलिस कर्मियों पर वकील की हत्‍या की FIR, फ्लैट में बंधक बनाया, पत्नी बोली 8 मंजिल से नीचे फेंका!

उत्तर-प्रदेश-में-10-पुलिस-कर्मियों-पर-वकील-की-हत्‍या-की-FIR-फ्लैट में-बंधक-बनाया-पत्नी-बोली-8-मंजिल-से-नीचे-फेंका

Agra News: आगरा में अधिवक्ता सुनील शर्मा की मौत के केश में पत्नी सुनीता शर्मा ने पुलिस पर मर्डर का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाय़ा है। इस केश में एसओ न्यू आगरा राजीव सिंह और दयालबाग चौकी इंचार्ज अनुराग सिंह को प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

मामला मंगलम आधार अपार्टमेंट का बताया जा रहा है। अधिवक्ता की पत्नी सुनीता शर्मा ने अपनी ओर से आरोप लगाया है कि इस  आपराधिक षडयंत्र के तहत मनोज दीक्षित उर्फ मनोज शर्मा ने उनके पति के खिलाफ न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया। पति इस संबंध में अधिकारियों से मिले। अपनी बेगुनाही के साक्ष्य दिए, जिससे अधिकारी संतुष्ट थे। आश्वासन दिया कि जरूरत पड़ने पर बुलाया जाएगा।

शुक्रवार रात पौने ग्यारह बजे पुलिस वाले आए और फ्लैट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने दरवाजा खोला। पुलिसवालों ने उनसे कहा कि पति को न्यू आगरा थाने भेज देना। पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इसके बाद मैंने दरवाजा बंद कर दिया। करीब 10 मिनट बाद पुलिसवालों ने जबरन उनके घर का मुख्य दरवाजा तोड़ दिया।

आगरा में एडवोकेट सुनील शर्मा की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को घर वालों ने वकील सुनील शर्मा का शव सड़क पर रखकर हंगामा किया। पत्नी की तहरीर पर थाना न्यू आगरा के SO, चौकी इंचार्ज समेत 10 पुलिस वालों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।

परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी नहीं होती, वो अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। सुनील की पत्नी ने पुलिस पर फ्लैट से नीचे फेंककर हत्या का आरोप लगाया है।

वकील सुनील शर्मा पर बंधक बनाकर बैनामा कराने का आरोप था। इस मामले में पुलिस काफी समय से वकील की तलाश कर रही थी। वकील के घर में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम शुक्रवार रात मंगलम आधार अपार्टमेंट में दबिश देने पहुंची थी।

पुलिस को देखते ही वकील सुनील शर्मा डर गया और हड़बड़ाहट में बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वकील के गिरने का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

पत्नी का आरोप- घर से घसीटकर ले गए और 8वीं मंजिल से धक्का दे दिया!

पत्नी-का-आरोप-घर-से-घसीटकर-ले-गए-और-8वीं-मंजिल-से-धक्का-दे-दिया!

मृतक सुनील शर्मा की पत्नी सुनीता शर्मा ने तहरीर दी है कि देर रात 10 पुलिसकर्मी उनके घर का दरवाजा तोड़कर घुस गए। उनके पति के साथ मारपीट की। फिर उन्हें घसीटते हुए ले गए और हत्या कर 8वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया।

जान से मारने की नीयत से फ्लैट में बंधक बनाया!

सुनीता शर्मा का आरोप है कि पुलिसवालों ने अंदर आकर पति को दबोच लिया। जान से मारने की नीयत से घसीटकर बराबर वाले फ्लैट 802 में बंधक बना लिया। पांच सात मिनट बाद उनके पति के चीखने की आवाज आई। वह शोर मचाती हुई बाहर निकलीं। आठ-दस पुलिसवाले, जिसमें राजीव सिंह, अनुराग सिंह आदि थे, जो बराबर वाले फ्लैट के कमरे में थे। सभी ने मिलकर उनके पति को बालकनी से फेंक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिसवाले घर में रखे आवश्यक अभिलेख भी साथ ले गए। पुलिस ने अपने बचाव में अपराध के अपने साक्ष्यों को नष्ट कर दिया।

मौत के 25 घंटे बाद गिरफ्तारी के आदेश मृतक वकील के परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज न होने पर पंचनामे के कागज पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया था। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने देर रात 12 बजे परिजनों को समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माने।

इसके बाद अधिकारियों ने थाना प्रभारी राजीव कुमार और दयालबाग चौकी इंचार्ज अनुराग सिंह को सस्पेंड कर दिया। साथ ही 10 पुलिसकर्मियों पर नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद परिजनों ने पंचनामे पर साइन किए और 25 घंटे बाद पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू हुई।

DCP सिटी बोले - अपार्टमेंट की CCTV फुटेज देखी जा रही!

इस मामले में डीसीपी सिटी सूरज राय का कहना है कि पुलिस दबिश देने गई थी। माना जा रहा है कि वकील पुलिस से बचने के लिए फ्लैट नंबर- 802 में छिपने जा रहे होंगे। इसी दौरान गिरने से उनकी मौत हो गई। अपार्टमेंट के CCTV फुटेज देखे जा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

रिटायर्ड डीआईजी और कर्नल हैं भाई!

मृत युवा अधिवक्ता संघ के संरक्षक अधिवक्ता सुनील शर्मा के बड़े भाई शक्तिधर डोभाल सीआरपीएफ के रिटायर्ड डीआईजी हैं। एक भाई कर्नल रिटायर्ड अनिल शर्मा हैं। छोटे भाई आशीष डोभाल कर्नल हैं। श्रीनगर में तैनात हैं। घटना की जानकारी भाइयों को रात में ही हो गई थी। उन्होंने एक ही बात बोली, उनके आने के बाद सामने ही पोस्टमार्टम होगा। शनिवार शाम शक्तिधर और अनिल आगरा आ गए। छोटे भाई का इंतजार होता रहा।

दिन में पकड़ने क्यों नहीं आई पुलिस?

अधिवक्ता सुनील शर्मा उत्तराखंड के निवासी थे। चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। तीन बहने हैं। इस ज़घन्य घटना की जानकारी ने पूरे परिवार को हिला दिया। परिजन सूचना मिलते ही आगरा के लिए चल दिए। हर किसी के मन में एक ही सवाल था। आखिर आठवीं मंजिल से गिर कैसे गए। और पुलिस ने रात में ही दबिश क्यों दी थी। आखिर इतना बड़ा कौन सा अपराध हो गया था। सुनील अधिवक्ता थे। शहर में ही मौजूद थे। प्रतिदिन दीवानी जा रहे थे। पुलिस उन्हें पकड़ने दिन में क्यों नहीं आई। मोबाइल भी चालू था। फोन करके क्यों नहीं बुलाया।

पुलिस ने बयानों का बनाया है वीडियो!

पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई है। पुलिस कठघरे में है। अधिवक्ता का शव पोस्टमार्टम हाउस पर रखा गया है। पुलिस शुरू से ही यह दावा कर रही है कि यह हादसा है। पुलिस को इस तरह की तहरीर की पहले से आशंका थी। पुलिस ने शुक्रवार की रात ही छानबीन और जांच के दौरान लोगों के बयान दर्ज किए थे। कई लोगों के बयानों के वीडियो भी बनाए थे। पुलिस ने अधिवक्ता सुनीता शर्मा की पत्नी से भी कैमरे के सामने बातचीत की थी। पुलिस अपनी सफाई में इन्हीं बयानों और रिकार्डिंग को प्रस्तुत करेगी।

शनिवार को किए गए वकीलों के प्रदर्शन की तस्वीरें!

शनिवार-को-किए-गए-वकीलों-के-प्रदर्शन-की-तस्वीरें!

शनिवार-को-किए-गए-वकीलों-के-प्रदर्शन-की-तस्वीरें!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ