छत्तीसगढ़ में सरकारी पुलिस अटल आवास में आरक्षक को घर में घुसकर गोली मारी, आरक्षक हैं डीआरजी का जवान

छत्तीसगढ़ में सरकारी पुलिस अटल आवास में आरक्षक को घर में घुसकर गोली मारी, आरक्षक हैं डीआरजी का जवान

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सरकारी अटल आवास में घुसकर नक्सलियों ने एक आरक्षक पर गोली चलाई है । इस गोली बारी में आरक्षक बुरी तरह से ज़ख्मी हो गया है, जिसे पास के ही बीजापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज जारी हैं, 

भारतीय राज्य छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के ठीक पहले एक बार फिर नक्सलियों के हमले तेज हो गए है। बीजापुर में नक्सलियों के द्वारा अटल आवास में रह रहे आरक्षक को घर में घुसकर गोली मारी है। यह आरक्षक डीआरजी का जवान बताया जा रहा है। इस घटना में आरक्षक दीपक दुर्गम बुरी तरह से चोटिल हो गया है। जिसे बीजापुर के अस्पताल में ले जाकर ज़वान का इलाज कराया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर में पदस्थ डीआरजी के जवान को पीठ पीछे गोली मारी गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि बीजापुर जिला मुख्यालय में पुलिस कर्मियों के लिए सरकारी अटल आवास बनाया गया है। यहीं पर जवान अपने परिवार के साथ रहते हैं। अटल आवास में घुसकर नक्सलियों ने इस खौफनाक मंजर को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि घायल जवान को बीजापुर जिला अस्पताल में भार्ती करा दिया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

हैरान करने वाली बात यह है कि जहां पर यह घटना घटी है, वह स्थान बीजापुर कोतवाली थाने से आधा किलोमीटर दूरी पर स्थित है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस की टीम अब इस घटना की जांच में जुट गई है। इस गोलीकांड को लेकर कई तरह के अन्दाजे भी लगाए जा रहे हैं। बीजापुर शहर के आउटर इलाकों में भी लगातार सर्चिग अभियान करते हुए सभी गाड़ियों की चेकिंग भी की जा रही है।

इस पूरी घटना को लेकर बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने जानकारी देते हुए बताया कि अटल आवास परिसर में माओवादियों के स्मॉल एक्शन टीम ने दीपक दुर्गम नाम के आरक्षक पर फायरिंग की है। इस फायरिंग में वह पूरी तरह से घायल हो गया है। इसके बाद घायल जवान का इलाज बीजापुर के अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस की टीम पुलिस कर्मियों के क्वार्टर और शहर के इलकों में लगातार गस्त कर रही है। इसके साथ ही शहर के प्रमुख मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ