Rahul Gandhi: कांग्रेस की सरकार आते ही महिलाओ को 50% आरक्षण और हर साल 1 लाख सीधे बेंक खाते में, देखें विडियो

 

Rahul-Gandhi-कांग्रेस-की-सरकार-आते-ही-महिलाओ-को-50%-आरक्षण-और-हर-साल-1-लाख-सीधे-बेंक-खाते में-देखें-विडियो

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के धुले में सभा को संबोधित किया ज़िसमें राहुल गांधी ने नारी शक्ति को पांच गारंटिया दी हैं और कहा हैं कि हमारी सरकार आते ही बिना किसी सर्वे के महिलाओ के खाते में साल का 1 लाख रूपए उनके बेंक खाते में सीधा ट्रांसफर किया जायेगा राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करने के दौरान महिलाओ के 50% रिज़र्ववेशन लागू करने की भी बात कही..

क्या हैं कांग्रेस की 5 गारंटिया?

कांग्रेस आपको 5 ऐसी गारंटियां दे रही है जिनसे देश में महिलाओं का जीवन हमेशा के लिए बदल जाएगा। 

1 महालक्ष्मी: सबसे गरीब परिवारों की एक महिला को हर वर्ष 1 लाख रुपए की गारंटी। 

2 आधी आबादी, पूरा हक़: केंद्र सरकार में सभी नई भर्तियों का आधा हिस्सा महिलाओं के लिए आरक्षित करने की गारंटी। 

3 शक्ति का सम्मान: आशा, आंगनवाड़ी और मिड-डे मील बनाने वाली महिलाओं के वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना करने की गारंटी। 

4 अधिकार मैत्री: सभी पंचायत में एक अधिकार मैत्री की नियुक्ति की गारंटी, जो महिलाओं को जागरूक कर उन्हें उनके कानूनी अधिकार दिलाने में मदद करेंगे। 

5 सावित्री बाई फुले छात्रावास: देश में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल की संख्या दोगुनी कर, हर ज़िले में कम से कम एक हॉस्टल सुनिश्चित करने की गारंटी। कांग्रेस का लक्ष्य देश की आधी आबादी को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और बराबरी का प्रतिनिधित्व देना है। यह 5 ऐतिहासिक कदम महिलाओं के लिए ‘समृद्धि का द्वार’ खोलने जा रहे हैं।

राहुल गांधी ने क्या कहा देखें विडियो!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ