दिल्ली के मुख्यमंत्री भेजे गए 6 दिन की रिमांड पर, इस्तीफा देने से साफ इनकार, AAP का आगे का प्लान क्या होगा? जानें लेटिस्ट अपड़ेट

दिल्ली-के-मुख्यमंत्री-भेजे-गए-6-दिन-की-रिमांड-पर-इस्तीफा-देने-से-साफ-इनकार-AAP-का-आगे-का-प्लान-क्या-होगा-?-जानें-लेटिस्ट-अपड़ेट

Arvind Kejriwal ED Custody Updates: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल 28 मार्च तक ED की कस्टडी में रहेंगे। 28 मार्च को दोपहर 2 बजे उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। दिल्ली शराब घोटाले में उन्हें 21 मार्च की शाम ED ने घर से गिरफ्तार किया था। 22 मार्च को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल PMLA कोर्ट में उनकी पेशी हुई, जहां से उन्हें 6 दिन के लिए रिमांड पर भेज दिया गया।

वहीं अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में बीते दिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ने देशभर में विरोध और धरना प्रदर्शन किए, इन कार्यकर्ताओ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। लाठीचार्ज तक किया गया, लेकिन आप वर्करों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। वहीं रिमांड पर भेजे जाने के बाद अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया।

उनका कहना है कि वे जेल से ही दिल्ली की सरकार चलाएंगे, लेकिन पद नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मैं जहां रहूंगा, देश सेवा के समर्पित रहूंगा। देखें अरविंद केजरीवाल मामले से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स…

केजरीवाल की पत्नी करेंगे 12 बजे अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस!

दिल्ली के मुख्यमंत्री शराब घोटाले के आरोपी की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। वे दोपहर 12 बजे अपने आवास पर मीडिया को भी संबोधित करेंगी।

AAP का आगे का प्लान क्या होगा?

24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन होगा। 25 मार्च को होली का दिन है, लेकिन अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में होली का कार्यक्रम न करके लोगों के बीच जाएंगे। 26 मार्च को तानाशाही के खिलाफ प्रधानमंत्री हाउस का घेराव भी करेंगे।

शहीद भगत सिंह जी के बलिदान दिवस पर दिल्ली में होगा आप का विरोध प्रदर्शन!

शहीद भगत सिंह जी के बलिदान दिवस पर आज सुबह 10 बजे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आम आदमी पार्टी के सभी सांसद, सभी विधायक, सभी पार्षद, सभी पदाधिकारी एवं INDIA गठबंधन के सभी पार्टियों के पदाधिकारी शहीद पार्क, दिल्ली पहुंचकर तानाशाही के खिलाफ संकल्प लेंगे।

आतिशी मार्लेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद मंत्री आतिशी मार्लेना लगातार विरोधियों पर हमलावर हैं। आज फिर वे सुबह 10 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। इसमें वे शराब घोटाले पर अपनी बात रखेंगे और विरोधियों पर जुबानी तंज कसेंगी।

गिरफ्तारी के बाद ही घर में तनाव का माहौल रहा!

अरविंद केजरीवाल के ED की कस्टडी में जाने के बाद उनके घर सन्नाटा पसरा हुआ है। हालांकि उनकी गिरफ्तारी के बाद ही घर में तनाव का माहौल रहा। गोपाल राय, राहुल गांधी, भगवंत मान परिवार से मिलने के लिए पहुंचे। वहीं आज सुबह घर के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। अजीब-सी खामोशी छाई थी।

बैरिकेड्स लगाकर भारी पुलिस बल तैनात किया!

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ED की कस्टडी में हैं। वे 28 मार्च तक ED ऑफिस में रहेंगे और यहीं उनसे पूछताछ होगी। इसके चलते दफ्तर के बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दफ्तर तक आने वाली सभी सड़के ब्लॉक हैं। बैरिकेड्स लगाकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

अरविंद केजरीवाल का मेडिकल

ED की कस्टडी में गए दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल का आज मेडिकल कराया गया। सुबह-सुबह डॉक्टरों की एक टीम उनकी जांच करने के लिए ED ऑफिस पहुंची।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ