IPL 2024: आईपीएल पूरे सीज़न से बाहर रहेंगे रोहित शर्मा, क्या चोट सिर्फ बहाना? हार्दिक की कप्तानी में नहीं खेलना चाहते हैं शर्मा

IPL-2024-आईपीएल-पूरे-सीज़न-से-बाहर-रहेंगे-रोहित-शर्मा-क्या-चोट-सिर्फ-बहाना?-हार्दिक-की-कप्तानी-में-नहीं-खेलना-चाहते-हैं-शर्मा

IPL 2024: क्या सच में भारतीय टीम के दिग्गज कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे धर्मशाला टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए या फिर ये एक बहाना हैं? और इसके बाद शर्मा की जगह जसप्रीत बुमराह ने टीम की कप्तानी सम्भाली। रोहित के चोटिल होने की खबर आईपीएल नज़दीक होने के कारण अब भारतीय मीडिय़ा की सुर्खियों में है, खेल जगत के जानम कार इसको अलग ही एंगल से देख रहे हैं। आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खत्म हुए 5 दिन बीत चुके हैं, लेकिन रोहित शर्मा की इंजरी पर अभी तक कोई नया अपडेट नहीं आया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर उनके फैंस दावा कर रहे हैं कि रोहित शर्मा आईपीएल 2024 से बाहर होने के लिए जानबूझकर चोट का बहाना कर रहे हैं। जानें रोहित को लेकर फैंस इस तरह के दावे क्यों कर रहे हैं।

मुंबई इंडियंस के सबसे सफल कप्तान रहे रोहित शर्मा से कप्तानी छीन लेना, फैंस को हजम नहीं हो रहा!

रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच विवाद तो बीते कई महीनों से सुर्खियों में है। मुंबई इंडियंस ने जब से हार्दिक को अपनी टीम में शामिल करने के साथ साथ यह निर्णय लिय़ा कि उन्हें कप्तान बनाया जाय इसके बाद से ही रोहित शर्मा के फैंस का गुस्सा सातवे आसमान पर है। मुंबई इंडियंस और आईपीएल के अबतक के सबसे सफल कप्तान रहे रोहित शर्मा से कप्तानी छीन लेना, फैंस को नमंजूर है। खेल ज़गत मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इससे रोहित शर्मा को गहरा ठेस पहुंचा है। हाल ही में रोहित की पत्नी रितिका सजदेह ने अपने पोस्ट से इस आग को और अधिक हवा दी थी। अब जब रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ चोटिल हुए हैं, तो इसको लेकर फैंस का कहना है कि रोहित जानबूझकर चोटिल हुए हैं, ताकि उन्हें हार्दिक की कप्तानी में नहीं खेलना पड़े।

मुंबई इंडियंस छोड़ सकते हैं रोहित?

फैंस सोशल मीडिया पर दावा कर रहे हैं कि मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा से कप्तानी छीन कर जो धोखा दिया है, इसी कारण से रोहित हार्दिक पांड्या को सबक सिखाना चाह रहे हैं। फैंस का यह भी दावा है कि रोहित पूरे आईपीएल से ही बाहर रहेंगे। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि फैंस के इस दावे में कितनी सच्चाई है। दूसरी ओर रोहित को लेकर एक और खबर सुर्खियां बटोर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस छोड़ चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो सकते हैं।

क्या रोहित शर्मा को चेन्नई की कप्तानी सौंपी जा सकती है?

चेन्नई के वर्तमान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए आईपीएल 2024 आखिरी सीजन हो सकता है। ऐसे में धोनी के आईपीएल से संन्यास लेने के बाद रोहित शर्मा को चेन्नई की कप्तानी सौंपी जा सकती है। कई बड़े खिलाड़ी रोहित को लेकर यह दावा कर चुके हैं। ऐसे में फैंस के भीतर भी इसको लेकर काफी उत्साह है। रोहित के फैंस भी मांग कर रहे हैं कि उन्हें मुंबई छोड़ देना चाहिए। अब देखने वाली बात होगी कि आगामी समय में आईपीएल में क्या उलटफेर देखने को मिलता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ