MI Vs GT Watch Video! हार्दिक के सामने बेबस नजर आए रोहित!, नए कप्तान के इशारों पर नाचते दिखे रोहित; हार्दिक के फेन ही पंड्या को किया ट्रोल, देखें विडियो

MI-Vs-GT-Watch-Video-हार्दिक-के-सामने-बेबस-नजर-आए-रोहित-नए-कप्तान-के-इशारों-पर-नाचते-दिखे-रोहित-हार्दिक-के-फेन-ही-पंड्या-को-किया-ट्रोल-देखें-विडियो

IPL 2024 के 5वें मुकाबले में रविवार को गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को जोरदार और रोमांचक तरीके से हराया हैं। गुजरात ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियस को 6 रन से मात दी हैं, लेकिन चर्चा यहाँ हार जीत की नही हैं चर्चा हैं, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की जो वर्तमान में भारतीय मुख्य टीम के कप्तान तो हैं ही साथ ही में IPL लीग के MI के पूर्व कप्तान भी रह चुके हैं, और इनका नाम धोनी के बाद IPL में सबसे ज्यादा सफल कप्तानो में गिनती भी हैं. MI वर्तमान कप्तान हार्दिक पंड्या का रोहित को लेकर एक विडियो वायरल हैं ज़िसे देख रोहित के फेन ही नही हार्दिक के फेन भी पंड्या को ट्रोल कर रहे हैं.

MI Vs GT: IPL 2024 के 5वें मुकाबले में रविवार को गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को हरा दिया हैं। भारतीय दिग्गज़ गेंदबाज मोहम्मद शमी के न होने के बाबजूद भी और नए यंग ताबडतोड़ बल्लेबाजी करने वाले कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी में खेल रही गुजरात टाइटंस को शुरुआत से ही कमजोर माना जा रहा था, लेकिन यह क्रिकेट हैं और क्रिकेट अनिश्चताओ का खेल हैं, कभी भी कुछ भी हो सकता हैं, जैसा के कल शाम रविवार को देखा गया कि मुकाबले का रिजल्ट इसके उलट देखने को मिला। रविवार को दूसरे मैच में गुजरात ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को 6 रन से परास्त किया। मगर MI जब फील्डिंग कर रही थी तब मैच के दौरान मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा काफी बेबस नजर आए। और इससे क्रिकेट प्रेमी काफी दुखी नजर दिखे.

MI के दर्शकों में था खास गुस्सा- दर्शक लगातार रोहित-रोहित के नारे लगा रहे थे!

IPL 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ही ट्रेंड किया था। इसके बाद हार्दिक को MI की कप्तानी सौंपी गई थी और रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया गया था। फ्रेंचाइजी के इस फैसले से फैंस खासे नाराज भी हुए थे। मैच के समय भी इसकी बानगी देखने को मिली। MI और GT का  मुकाबला देखने मैदान पर पहुंचे दर्शक लगातार रोहित-रोहित के नारे लगा रहे थे।

रोहित को दौड़ाते दिखे हार्दिक!

इतना ही नहीं गुजरात के आखिरी ओवर में वह देखने को मिला जिसकी किसी MI फेंन को इसकी उम्मीद तक नहीं की होगी। आखिरी ओवर के लिए हार्दिक पांड्या ने जेराल्ड कोएत्ज़ी को गेंद सौंपी। इसके बाद हार्दिक फील्ड प्लेसमेंट चेंज करते नजर आए। और हार्दिक उनको इशारो पर नचाते नजर आये.

सबसे पहले तो उन्होंने रोहित शर्मा को 30 गज के दायरे से बाहर कर बाउंड्री पर भेजा। इसके बाद भी वह रोहित को कभी दाएं, कभी बाएं भगाते नजर आए। इस दौरान रोहित शर्मा काफी बेबस नजर आए। उनके चेहरे पर निराशा और गुस्सा देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ