महारानी कृति सिंह देबबर्मा गोंड को मायके से लोकसभा टिकट से त्रिपुरा पूर्व से बनीं बीजेपी कैंडिडेट, पति योगेश्वर राज सिंह गोंड कवर्धा के दो बार विधायक

महारानी-कृति-सिंह-देबबर्मा-गोंड-को-मायके-से-लोकसभा-टिकट-से-त्रिपुरा-पूर्व-से-बनीं-बीजेपी-कैंडिडेट-पति-योगेश्वर-राज-सिंह-गोंड-कवर्धा-के-दो-बार-विधायक

पूर्ववर्ती गोड कवर्धा रियासत की महारानी कृति सिंह देबबर्मा को अपने मायके त्रिपुरा पूर्व सीट से लोकसभा चुनाव का टिकट मिला है। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है। रानी कृति देवी के पति राजा योगेश्वर राज सिंह गोंड 2 बार कांग्रेस से कवर्धा के विधायक भी रह चुके हैं।

पूर्व विधायक राजा योगेश्वर राज सिंह गोंड को विधानसभा 2023 के चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अपने छोटे भाई खड़गराज सिंह गोड के पक्ष में प्रचार करने और पार्टी गतिविधियों के खिलाफ काम करने के मामले में कांग्रेस ने 6 वर्ष के लिए पार्टी से निकाल दिया था।

बीते बुधवार देर शाम बीजेपी ने 72 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी हैं, जिसमें 2 अलग-अलग शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले 2 कैंडिडेट शामिल भी हैं। इनमें एक पूर्ववर्ती मैसूर शाही परिवार के यदुवीर कृष्णदर्त वाडियार हैं और दूसरी पूर्ववर्ती त्रिपुरा शाही वंशज के प्रद्योत देबबर्मा की बहन महारानी कृति सिंह देबबर्मा हैं। दूसरी सूची के साथ बीजेपी ने अभी तक 265 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

कौन हैं कृति सिंह देबबर्मा गोंड?

बीजेपी ने त्रिपुरा पूर्व (एसटी) लोकसभा सीट के लिए महारानी कृति सिंह देबबर्मा गोंड को उम्मीदवार बनाया है। वे टिपरा मोथा के संस्थापक और शाही वंशज प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा की बड़ी बहन भी हैं। 

टिपरा मोथा के त्रिपक्षीय समझौते के तहत वे बीजेपी से चुनाव लड़ेंगी। इनकी शादी छत्तीसगढ़ के राजकोट कवर्धा गोड शाही परिवार में हुई। केंद्र, त्रिपुरा और टिपरा मोथा के बीच त्रिपक्षीय समझौते के बाद वे त्रिपुरा लौट आई थीं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मेघालय के शिलॉन्ग से की है। उनके पति योगेश्वर राज सिंह गोंड कवर्धा से 2 बार विधायक रह चुके हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ