पहली पत्नी ने की आत्महत्या, दूसरी ने खाई नींद की गोलियां; Akshra Singh संग मारपीट.. कौन हैं Pawan Singh?

Pawan-Singh-Popular-Controversies

Pawan Singh Popular Controversies: पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। सिंह ने भोजपुरी सिनेमा में अपनी अच्छी अदाकारी दिखाकर लोगो के दिल पर राज कर लिया हैं, आज उनके करोड़ों चाहने वाले हैं। बोलीबुड एक्टर अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। मगर भोजपुरी एक्टर भी कम नही हैं Controversy से तो इनका एक रिस्ता बन गया हैं जो हमेशा साथ रहती हैं, बीजेपी ने इनकी लोगो करोडो लोगो में लोकप्रियता की वजह से साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भी उतारा जा रहा था। पवन सिंह को आसनसोल का उम्मीदवार भी घोषित कर दिया गया लेकिन 24 घंटे के अंदर ही उन्होंने चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया। एक्टर ने एक ट्वीट कर लिखा, ‘भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारण वश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।’

पहली पत्नी की मौत पर मचा था बवाल!

उनके इस ट्वीट के बाद खूब कंट्रोवर्सी हुई। वैसे इससे पहले भी कई बार पवन सिंह का नाम विवादों से फंस चुका है। पवन सिंह को लेकर तब खूब बवाल मचा था जब उनकी पहली पत्नी की मृत्यु हुई थी। साल 2014 में पवन सिंह ने नीलम सिंह से शादी रचाई और 6 महीने बाद यानी 8 मार्च 2015 को उनकी पत्नी ने मुंबई वाले फ्लैट में आत्महत्या कर ली। इसके बाद एक्टर पर पत्नी को मारने का गंभीर आरोप लग गया था।

दूसरी पत्नी ने किया केस

पवन सिंह ने पहली पत्नी के सुसाइड करने के बाद ज्योति सिंह से शादी कर ली। लेकिन इस शादी ने भी उन्हें मुश्किल में डाल दिया था। एक्टर की दूसरी पत्नी ने उनके खिलाफ गर्भपात के लिए मजबूर करने का आरोप लगाकर पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करवा दी थी। इतना ही नहीं ज्योति ने अपने पति पवन सिंह पर मानसिक उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप भी लगा दिये थे। एक्टर की पत्नी ने 18 नींद की गोली खाकर अपनी जान तक लेने की कोशिश भी की थी।

पहली पत्नी ने की आत्महत्या, दूसरी ने खाई नींद की गोलियां; Akshra Singh संग मारपीट.. कौन हैं Pawan Singh?

बोल्ड और अश्लील फिल्मों और गानों की झड़ी लगा दी!

भोजपुरी सिनेमा हमेशा से अपने बोल्ड कंटेंट को लेकर विवादों में रहा है। वहीं, जब बात पवन सिंह की होती है तो लोग अपने आप समझ जाते हैं कि उन्हें क्या सुनने और देखने को मिलने वाला है। साल 2008 में उनका गाना ‘लॉलीपॉप लागेलू’ आया था जिसने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया। पूरी दुनिया ने ये गाना सुना। इसके बाद उन्होंने बोल्ड और अश्लील फिल्मों और गानों की झड़ी लगा दी। ‘सानिया मिर्जा के कट नथुनिया’ गाने ने भी बड़ा विवाद पैदा कर दिया था। इस गाने के बोल सुन खुद सानिया मिर्जा इसके विरोध में उतरी थीं।

पहली पत्नी ने की आत्महत्या, दूसरी ने खाई नींद की गोलियां; Akshra Singh संग मारपीट.. कौन हैं Pawan Singh?

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी सरेआम पवन सिंह पर संगीन आरोप लगा चुकी!

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी सरेआम पवन सिंह पर संगीन आरोप लगा चुकी हैं। एक्टर की पहली पत्नी की मौत के बाद अक्षरा सिंह से उनकी नजदीकियां बढ़ी थीं और दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन पवन सिंह ने अक्षरा को छोड़ ज्योति सिंह से शादी रचा ली। इस धोखे के बाद एक्ट्रेस ने पवन सिंह से रिश्ता तोड़ लिया। लेकिन दूसरी शादी के बाद भी कथित तौर पर पवन सिंह शराब पीकर मारपीट कर अक्षरा संग संबंध बनाने की कोशिश करते थे। तंग आकर अक्षरा सिंह ने पवन सिंह की पोल खोल दी और दुनिया से कहा कि पवन उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं और और उनका करियर भी तबाह करना चाहते हैं।

पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की तनातनी!

भोजपुरी के इन दोनों सुपरस्टार्स में छत्तीस का आंकड़ा रहा है। दोनों एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते थे। कई बार पब्लिक में इनकी लड़ाई देखी गई है। सोशल मीडिया पर इनके खूब झगड़े हुए और बाद में जाकर इनकी दोस्ती हो गई। लेकिन अब एक बार फिर पवन सिंह ने सरेआम खेसारी लाल यादव की चुटकी ली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ