Vladimir Putin Story: तानाशाह जोसेफ स्टालिन के रिकार्ड को तोड़ 5वीं बार राष्ट्रपति बने Vladimir Putin, गरीब इतने के माँ लगाती थी रोड पर झाड़ू

Russian-President-Vladimir-Putin-Interesting-Facts

Russian President Vladimir Putin Interesting Facts: व्लादिमीर पुतिन फिर से लगातार 5वीं बार भारी मतो से रूस के राष्ट्रपति बन गए हैं। रविवार 17 मार्च को आए चुनावी नतीजों में उन्हें राष्ट्रपति चुना गया। आपको बता दें कि 25 वर्ष से वे रूस के राष्ट्रपति चुनाव नहीं हारे हैं और 5वीं बार गद्दी संभालकर वे सोवियत डिक्टेटर जोसेफ स्टालिन के सबसे लंबे कार्यकाल के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया । पुतिन ने 87.97 प्रतिशत वोट हासिल करके जीत दर्ज की है। 80 लाख से ज्यादा रूसी नागरिको ने ऑनलाइन वोटिंग की। रूस के राष्ट्रपति चुनाव में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग सिस्टम का इस्तेमाल हुआ।

सबसे पहले खुद व्लादिमिर पुतिन ने आम नागरिक की तरह वोट डाली थी। इसके बाद 3 दिन तक देश के मतदाताओं ने वोट डाली और पुतिन को अपना नया शासक फिर से चुना। फरवरी 2024 में पुतिन के कट्टर राजनीतिक प्रतिद्वंदी एलेक्सी नवलनी की मौत हो गई थी। वे आर्कटिक जेल में कैद थे। उनकी मौत के आरोप पुतिन पर लगे थे। काफी विवाद भी हुआ था, लेकिन फिर भी पुतिन सत्ता में रहे। रूस में किसी को भी पुतिन की आलोचना करने की अनुमति नहीं है, फिर चाहे वह विरोधी पार्टी का उम्मीदवार ही क्यों न हो। आइए जानते हैं कि पुतिन कैसे दुनिया के सबसे बड़े देश और प्राकृतिक संपदा से संपन्न देश रूस के ‘मालिक’ बने?

पुतिन पूर्व ओलिपिंक गोल्ड मेडलिस्ट अलीना काबेवा के साथ प्रेम संबंधों में रह चुके!

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, व्लादिमिर पुतिन अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। इस समय वे अपने से 32 साल छोटी एकातेरिना कात्या मिजुलिना के साथ रिलेशन में हैं। एलेक्सी नवलनी ने ही ‘बार्बी’ कहकर कात्या के बारे में दुनिया को बताया था। इसके अलाव पुतिन पूर्व ओलिपिंक गोल्ड मेडलिस्ट अलीना काबेवा के साथ प्रेम संबंधों में रह चुके हैं। कहा जाता है कि काबेवा से पुतिन के 3 बच्चे भी हैं, लेकिन इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं है। पुतिन अपनी पत्नी ल्यूडमिला पुतिना को 2014 में तलाक दे चुके हैं। फ्लाइट अटेंडेंट रहीं पुतिना से पुतिन ने 1993 में शादी की थी। उनकी 2 बेटियां मारिया पुतिना और तेकतारिना पुतिना हैं। रूस की जासूस अन्ना चेपमैन भी उनकी गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं।

कुत्ते को देखकर जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल इतना डर गई थीं कि वे रोने-चिल्लाने लगी थीं!

पुतिन 12 साल की उम्र से सांबा और जूडो की प्रैक्टिस कर रहे हैं। वे 18 साल की उम्र से जूडो में ब्लैक बेल्ट हैं। पुतिन की मां को उनका जूडो की प्रैक्टिस करना पसंद नहीं था। जब भी वे घर से प्रैक्टिस के लिए निकलते थे तो मां उन्हें गुस्सा हुआ करती थी। उन्हें जानवरों से काफी प्यार है। उनके पास कई ब्रीड के पालतू कुत्ते हैं। उनके एक कुत्ते को देखकर जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल इतना डर गई थीं कि वे रोने-चिल्लाने लगी थीं। उन्हें स्पीड ड्राइविंग करने का भी शौक है। वे फॉर्मूला वन रेस कार 150 की स्पीड से दौड़ा चुके हैं। पुतिन रॉक बैंड सुनने के शौकीन हैं। वे जैज बहुत अच्छा गाते हैं। केविन कॉस्नर, जेरार्ड डेपरडियू, शेरोन स्टोन के साथ वे मंच पर परफॉर्म भी कर चुके हैं। पुतिन को वर्कआउट और फिटनेस का काफी शौक है।

मां मारिया इवानोव्ना को गरीबी के कारण सड़कों पर झाड़ू तक लगानी पड़ी!

पुतिन दूसरे विश्व युद्ध के दिनों में जन्मे थे। पुतिन के दादा स्पिरिडॉन पुतिन लेनिन और स्टालिन के रसोइये थे। पिता व्लादिमीर स्पिरिडोनोविच सोवियत नेवी में थे, लेकिन नौकरी छोड़ने के बाद उन्हें एक फैक्ट्री में मजदूरी करनी पड़ी। मां मारिया इवानोव्ना को गरीबी के कारण सड़कों पर झाड़ू तक लगानी पड़ी थी। उनका परिवार एक ऐसे घर में रहता था, जहां उन्हें कई लोगों के साथ रसोई और बाथरूम शेयर करना पड़ता था। पुतिन का जासूसी पसंद है। उन्होंने 15 साल KGB का जासूस फॉरेन इंटेलिजेंस ऑफिसर बनकर बिताए। पुतिन जर्मन लैंग्वेज बहुत अच्छी बोल लेते हैं, लेकिन उन्हें अंग्रेजी भाषा अच्छे से नहीं आती है। रूस में ब्लैक सी के किनारे बसे क्रास्नोडार क्राय में उनका पुतिन ‘महल’ है। पुतिन लेनिनग्राद स्टेट यूनिवर्सिटी में लॉ में ग्रेजुएट हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ