शादी का कार्ड देने के बहाने हाईवे पर रुकवाई कार, ‘सीने पर तानी पिस्तौल और दाग दी गोली’, BJP नेता की दिनदहाड़े हत्या

UP-Jaunpur-BJP-Leader-Murder

प्रमोद कुमार यादव, जिनकी दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।

UP Jaunpur BJP Leader Murder (नीतीश कुमार, जौनपुर): उत्तर प्रदेश के जौनपुर में भाजपा के जिला मंत्री प्रमोद कुमार यादव की दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वारदात थाना सिकरारा क्षेत्र के तहत आने वाले बोधापुर गांव की हैं।

इसकी खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृत शरीर को अस्पताल पहुंचाया। हत्या बाइक सवार पर आये 2 बदमाशों ने की है। जौनपुर के SP अजय पाल शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। बीजेपी नेता के छोटे भाई श्रवण यादव की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके आरोपियों की सिनाक्त शुरू कर दी है।

आरोपियों ने करीब 7 से 8 गोलियां चलाईं!

मृत नेता के छोटे भाई श्रवण यादव ने पुलिस को दी शिकायत में जानकारी दी कि प्रमोद यादव अपनी क्रेटा कार से जौनपुर शहर के लिए निकले थे। रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर बाइक सवार 2 लड़कों ने उनकी कार रुकवाई। शादी का कार्ड देने के बहाने कार का शीशा नीचे कराया और सीने पर तमंचा सटाकर गोली मार दी।

आरोपियों ने करीब 7 से 8 गोलियां चलाईं, जिनमें से 6 गोलियां प्रमोद यादव को लगीं। 4 गोलियां पेट में, एक गोली कंधे पर एक गोली जांघ में लगी। वारदात अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूर्व योजना के अनुसार नेता की हत्या की गई है!

पुलिस सूत्रों के जानकारी के अनुसार, पूर्व योजना के अनुसार रेकी करके भाजपा नेता की हत्या की गई है। क्योंकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि प्रमोद कुमार को बाइक सवार 2 बदमाशों ने रोका था, जिन्हें दूर खड़े एक शख्स ने इशारा करके कुछ बताया था। फरार होते समय वह तीसरा शख्स भी आरोपियों के साथ बाइक पर बैठ कर भागा था।

भाजपा नेता ने मल्हनी विधानसभा से का चुनाव लड़ा!

आपको जानकारी के लिए बता दें कि भाजपा नेता प्रमोद कुमार यादव ने मल्हनी विधानसभा से 2012 का चुनाव लड़ा था। उनके विरोध में पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पूर्व पत्नी जागृति सिंह खड़ी हुई थीं। यह चुनाव समाजवादी पार्टी के पारसनाथ यादव ने जीता था। चुनाव के नतीजे में जागृति सिंह दूसरे नंबर पर और प्रमोद यादव तीसरे नंबर पर रही थीं।

पिता राजबली यादव का भी 35 साल पहले हुआ था मर्डर!

बता दें कि भाजपा नेता प्रमोद कुमार यादव के पिता राजबली यादव का भी 35 साल पहले मर्डर हुआ था। राजबली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सदस्य थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ