Watch Video! मंदिर में होली खेलते समय लगी आग झुलसे 13 लोग; अमित शाह ने CM से ली घटना की जानकारी, उज्जैन के महाकाल मंदिर में कैसे लगी आग जानें?

Watch-Video-मंदिर-में-होली-खेलते-समय-लगी-आग-झुलसे-13-लोग-अमित-शाह-ने-CM-से-ली-घटना-की-जानकारी-उज्जैन-के-महाकाल-मंदिर-में-कैसे-लगी-आग-जानें?

Mahakaleshwar Mandir Fire Incident In Ujjain: मध्यप्रदेश के पवित्र स्थान उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में आज होली की सुबह भस्म आरती के समय मंदिर के अन्दर होली खेलते समय आग लग गई हैं, जिससे 13 धार्मिक लोग बुरी तरह आग की लपेट में आ गए हैं। सभी का ऊज्जैंन जिला अस्पताल में तुरंत भर्ती कराया गया है। इनका इलाज चल रहा हैं.

Ujjain Mahakaleshwar Mandir Fire Incident: भारतीय राज्य मध्य प्रदेश के पवित्र स्थान महाकाल की नगरी उज्जैन जिले में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में होली खेलते समय सोमवार को अचानक मंदिर के अंदर आग लग गई। आग लगने से 13 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि भस्म आरती के दौरान होली खेलते समय यह हादसा हुआ हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना को लेकर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम से बात कर मामले की जानकारी भी ली है।

अमित शाह ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर क्या बोले ?

ग्रहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी देते हुए कहा कि आज उज्जैन के महाकाल मंदिर में आग लगने की घटना के संबंध में सीएम मोहन यादव से बात कर जानकारी ली है। स्थानीय प्रशासन घायलों को सहायता व उपचार उपलब्ध करवा रहा है। मैं बाबा महाकाल से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

जिला अस्पताल में भर्ती हैं घायल!

उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह भस्म आरती के दौरान महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह के अंदर आग लग गई। इस घटना में 13 लोग घायल हो गए। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

होली के अवसर पर बड़ी संख्या में भस्म आरती देखने पहुंचे थे लोग!

महाकाल मंदिर के पुजारी ने आग लगने की अचानक हुई घटना पर जानकारी देते हुए बोला कि हर रोज की तरफ आज भी भगवान महाकाल की भस्म आरती हो रही थी। लोग होली खेल रहे थे। ऐसी संभावना है कि जब कपूर आरती हो रही थी, उसी दौरान केमिकलयुक्त गुलाल कपूर आरती में जा गिरा, जिससे आग लग गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग आरती देखने पहुंचे थे।

चांदी को परत फ्लैक्स में लगी आग!

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, गर्भगृह में रंग और गुलाल से चांदी की परत को बचाने के लिए लगाए गए फ्लैक्स भी जल गए। आग लगने ही लोगों में भगदड़ मच गई। हालांकि, कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। आग लगते ही लोगों में भगदड़ मच गई। उन्हें सुरक्षित तरीके से मंदिर से बाहर निकाला गया।

‘सब नियंत्रण में है’

सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि आज सुबह बाबा महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भस्म आरती के दौरान हुई दुर्घटना दुखद है। मैं सुबह से ही प्रशासन के संपर्क में हूं। उन्होंने कहा कि सब नियंत्रण में है। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि सभी घायल शीघ्र ही पूर्णतः स्वस्थ हों।

महाकाल मंदिर में लगी आग पर क्या बोले राहुल?

बाबा महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान हुए गंभीर हादसे का समाचार मिला। 

सभी घायलों के शीघ्र कुशल होने की आशा करता हूं।

Watch Video! मंदिर में होली खेलते समय लगी आग झुलसे 13 लोग; अमित शाह ने CM से ली घटना की जानकारी, उज्जैन के महाकाल मंदिर में कैसे लगी आग जानें?

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ