बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में IED ब्लास्ट, 9 लोग घायल;

बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में IED ब्लास्ट, 9 लोग घायल;

बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे बम विस्फोट हुआ, जिसमें 9 लोग घायल हो गए। शुरुआती खबर में इसे सिलेंडर ब्लास्ट बताया गया, लेकिन शाम 5 बजे सीएम CM सिद्धारमैया खुद सामने आए और धमाके की जानकारी दी। उन्होंने बताया- यह एक लो इंटेंसिटी का IED ब्लास्ट था। एक शख्स कैफे में बैग छोड़कर गया, उसी में विस्फोट हआ। इससे पहले बेंगल में 2008 में 9 सीरियल ब्लास्ट हुए थे। इनमें एक व्यक्ति की मौत हुई थी।

धमाके वाली जगह से क्या मिला: कैफे में धमाके वाली जगह से बैटरी, जला हुआ बैग और कुछ आईडी कार्ड मिले हैं। राज्य के गृहमंत्री ने कहा- धमाका एक सिटिंग एरिया में हुआ। डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने बताया कि टाइमर से धमाका किया गया। दोपहर करीब 12 बजे एक 30 साल का शख्स बैग लेकर यहां आया था। फिर उसने टोकन लिया और सूजी की इडली खाई और बैग रख यहां से चला गया।

रामेश्वरम कैफे क्यों है खास: यह कैफे बेंगलुरु में अपने डोसा के लिए काफी फेमस है। इसकी शहर में कई ब्रांच हैं। कैफे की स्थापना साल 2022 में हुई थी। यहां सुबह 6:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक काफी भीड़ रहती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ