MP Crime: सागर में युवती को होटल ले जाकर किया दुष्कर्म: शादी का झांसा देकर करता रहा गलत काम, बाद में पल्टा!

MP Crime: सागर में युवती को होटल ले जाकर किया दुष्कर्म: शादी का झांसा देकर करता रहा गलत काम, बाद में पल्टा!

सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ गलत काम किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय युवती ने थाने आकर शिकायत में बताया कि कोरेगांव निवासी आकाश से उसकी जान पहचान थी। पहचान के चलते वे एक-दूसरे से बातचीत करने लगे। नजदीकियां बढ़ी तो मिलने भी लगे। इसी दौरान युवक ने पीड़िता से शादी करने का बोला और 1 अप्रैल 2023 को वह पीड़िता को अपने साथ होटल में ले गया।

जहां शादी का झांसा देकर युवती के साथ गलत काम किया। जिसके बाद आरोपी आए दिन पीड़िता का शारीरिक शोषण करने लगा। कुछ समय बीतने के बाद पीड़िता ने आरोपी से शादी करने के लिए बोला तो आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया।

युवती ने आरोपी से बातचीत कर शादी के लिए मनाया। लेकिन उसने शादी करने से स्पष्ट मना कर दिया। परेशान होकर पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म की धारा में आरोपी आकाश के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ