सपा ने नारा दिया ‘भाजपा हटाओ, नौकरी पाओ’, ‘80 हराओ, एमएसपी पाओ’, मिला 2.50 करोड का चंदा

samajvadi-party-main-shamil-hue-aap-aur-bjp-ke-neta

लोकसभा 2024 के अगाज से पहले समाजवादी पार्टी में बड़े दिग्गज शामिल हुए हैं साथ ही पार्टी को मोटी रकम चन्दे के तौर पर भी मिली हैं, इससे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अधिक उत्साहित हैं, और इसका फायदा 2024 में पार्टी को ज़रूर होगा इसी मौके पर एक सभा में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी को ज़मकर घेरा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि हिटलर का शासन भी दस वर्ष से अधिक का नहीं रहा था अब यह सरकार भी जाने वाली है। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न दलों के नेताओं के शामिल होने के मौके पर सपा अध्यक्ष ने आंगे बोला कि उत्तर प्रदेश के लोग स्वागत भी अच्छा करते हैं और विदाई भी अच्छी करते हैं।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीते शनिवार को सीबीआई और ईडी का नाम लिए बगैर कटाक्ष करते हुए बोला कि कुछ संस्थाओं को हमेशा के लिए समाप्त कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने सत्ता में आने पर चुंगी को समाप्त कर दिया था, उसी तरह कुछ संस्थाएं हमेशा के लिए समाप्त कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिटलर का शासन भी दस वर्ष से अधिक का नहीं रहा था, अब यह सरकार भी जाने वाली है।

सपा पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न दलों के नेता शामिल हुए और पार्टी की सदस्यता स्वीकार की इससे उत्साहित होकर सपा अध्यक्ष ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए बोला कि उत्तर प्रदेश के लोग स्वागत भी अच्छा करते हैं और विदाई भी अच्छी करते हैं। वर्ष 2014 में यह सरकार आई थी अब 2024 में चली जाएगी। उन्होंने नारा दिया ‘भाजपा हटाओ, नौकरी पाओ’, ‘80 हराओ, एमएसपी पाओ’।

मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक हटाए जाएंगे, हम मानेंगे कि आचार संहिता लग गई!

उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अचार संहिता पर सवाल उठाते हुए आंगे बोला कि केंद्रीय गृह मंत्रालय को समय-समय पर राज्य की कानून-व्यवस्था की भी समीक्षा करनी चाहिए, क्योंकि यहां रक्षक ही भक्षक बन जाते हैं। आचार संहिता के प्रश्न पर उन्होंने कहा जिस दिन मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक हटाए जाएंगे, उस दिन हम मानेंगे कि आचार संहिता लग गई है। लंबे समय से जमे अधिकारियों को हटाया जाना चाहिए।

दिल्ली में नमाजी को लात मारने पर क्या बोले सपा अध्यक्ष!

दिल्ली में बीच सड़क पर नमाज पढ़ रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों पर एक पुलिसकर्मी के लात मारने के वायरल विडियो पर अखिलेश यादव ने आंगे बोला कि मैंने तस्वीर नहीं देखी, लेकिन यह सम्मान, संविधान, आरक्षण और लोकतंत्र बचाने व आजादी पाने का चुनाव है। अखिलेश ने कहा कि अल्पसंख्यकों को सभी को पसंद करना चाहिए। कमजोर के साथ खड़ा होना चाहिए।

नए मंत्रियों के विभाग न बंटने पर व्यंग्य करते हुए क्या कहा?

अखिलेश यादव ने नए मंत्रियों को विभाग न बंटने पर व्यंग्य करते हुए बोला कि जब तक उन्हें विभाग आवंटित होंगे तब तक तो चुनाव आ जाएंगे। कैसरगंज से सांसद बृजभूषण सिंह को टिकट देने के प्रश्न पर कहा कि वे मेरे संपर्क में नहीं हैं। सपा अध्यक्ष ने बसपा प्रमुख मायावती के शनिवार को फिर अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने के इंटरनेट मीडिया एक्स पर किए गए पोस्ट पर कहा कि उनको बहुत धन्यवाद। उन्होंने कहा कि विधान परिषद के प्रत्याशियों व लोकसभा प्रत्याशियों की अगली सूची बहुत जल्द जारी हो जाएगी।

पूर्व सांसद के बेटे सपा में शामिल!

इस मौजूद सभा में पूर्व सांसद भालचंद्र यादव के बेटे सुबोध यादव शनिवार को सपा की सदस्यता ले ली। संतकबीरनगर की खलीलाबाद से सुबोध आम आदमी पार्टी से थे और चुनाव भी लड़ चुके हैं। देवरिया के पूर्व विधायक व जनता दल यू के सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव सहित कई नेता शनिवार को सपा में आ गए। यहाँ तक कि  भाजपा के सीताराम राजपूत, रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे लतेश विधूड़ी, बसपा के इलियास अंसारी, परवेज आलम, तिलक चंद्र वर्मा व पूर्व विधायक मदन गौतम ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की हैं, बेसक अखिलेश यादव की पार्टी के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धी हैं, 

सपा को मिला करोडो का चंदा!

अखिलेश ने खुलासा किया कि सपा को चुनावी बांड के माध्यम से एक बार 2.50 करोड़ रुपये मिले। ऐसी ही कुछ राशि एक अन्य बार भी मिली थी। भाजपा को भी चुनावी बॉन्ड से मिले चंदे का खुलासा करना चाहिए। एसबीआई को भी जानकारी देनी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ