बिहार में फिर हुआ खेला, चिराग पासवान को बड़ा झटका..22 नेताओं ने दिया इस्तीफा, बोले गद्दारों को टिकट दिया, इन नेताओं ने दिया इस्तीफा जानें पूरी खबर

बिहार में फिर हुआ खेला, चिराग पासवान को बड़ा झटका..22 नेताओं ने दिया इस्तीफा, बोले गद्दारों को टिकट दिया, इन नेताओं ने दिया इस्तीफा जानें पूरी खबर

बिहार में राजनेतिक खेला फिर हो गया है और इस बार इसकी चपेट में लोक जनशक्ति पार्टी (रा.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आ गए है और उनको बड़ा झटका लगा है। पूर्व सांसद अरुण कुमार के बाद 22 नेताओं ने पार्टी से एक एक कर इस्तीफा दे दिया है। इसमें पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता प्रो. विनित सिंह, राष्ट्रीय महासचिव सतीश कुमार, प्रदेश संगठन सचिव ई. रविन्द्र सिंह समेत प्रदेश उपाध्यक्ष और महासचिव भी शामिल हैं। ये सभी नेता टिकट बंटवारे से नाराज हैं।

नाराज सभी नेताओं ने एक सूची को जारी की है, जिसमें प्रो. विनित सिंह भी शामिल हैं। हालांकि प्रो. विनित सिंह ने इस्तीफे की खबर को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि लोजपा (आर) में कोई भी निर्णय लोकतांत्रिक तरीके से होता है। पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद कई नेता भी नाखुश हैं।

उन्होंने कहा कि इस्तीफा देने वाले नेताओं की सूची में मेरा भी नाम है। यह देखकर मैं हैरान हूं कि इसमें मेरा भी नाम है। मैं अपने पद पर आज भी बना हुआ हूं। मैंने इस्तीफा नहीं दिया है। मैं अपनी पार्टी में मजबूती के साथ हूं।

बिहार-में-फिर-हुआ-खेला-चिराग-पासवान-को-बड़ा-झटका-22-नेताओं-ने-दिया-इस्तीफा-बोले-गद्दारों-को-टिकट-दिया-इन-नेताओं-ने-दिया-इस्तीफा-जानें-पूरी-खबर

प्रदेश प्रवक्ता प्रो. विनित सिंह

रविन्द्र सिंह ने कहा कि हम लोगों के साथ पूरी तरीके से खेल हुआ!

इस्तीफा देने वालों में शामिल ई. रविन्द्र सिंह ने कहा कि हम लोगों के साथ पूरी तरीके से खेल हुआ है। पार्लियामेंट बोर्ड की ओर से दो-दो नाम मांगा गया गया, जिसमें एक को टिकट मिला था। हमेशा आश्वासन मिलता रहा कि कार्यकर्ताओं को ही टिकट देंगे, लेकिन उन्होंने गद्दारों को टिकट दे दिया।

पैसा फर्स्ट और परिवार फर्स्ट!

अशोक चौधरी जिनके खिलाफ हम लोगों ने काम किया, उनकी बेटी को टिकट दे दिया गया। एक तस्कर जिसके ऊपर ईडी और आईटी का छापा पड़ा है। उसको भी टिकट दिया गया है। चिराग पासवान को लेकर सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि पैसा फर्स्ट और परिवार फर्स्ट।

बिहार-में-फिर-हुआ-खेला-चिराग-पासवान-को-बड़ा-झटका-22-नेताओं-ने-दिया-इस्तीफा-बोले-गद्दारों-को-टिकट-दिया-इन-नेताओं-ने-दिया-इस्तीफा-जानें-पूरी-खबर

सोशल मीडिया पर 'टिकट बेचवा ट्रेंड' देखा तो सिर शर्म से झुक गया!

उन्होंने आगे कहा कि हम लोग अलग पार्टी नहीं बनाएंगे। सोशल मीडिया पर लोगों की टिप्पणियों से बेहद आहत महसूस कर रहा हूं। कोई लिख रहा है कि 30 करोड़ में वैशाली सीट बेच दी गई तो कोई कह रहा है कि 40 करोड़ में टिकट बेचा गया। सोशल मीडिया पर 'टिकट बेचवा ट्रेंड' देखा तो सिर शर्म से झुक गया। पार्टी के कार्यकर्ता भी मुझसे लगातार पूछ रहे हैं कि क्या 30 से 40 करोड़ रुपए में टिकट बेचा गया है। मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि मैं क्या जवाब दूं।

इन नेताओं ने दिया इस्तीफा

रेणु कुशवाहा, पूर्व मंत्री पूर्व लोकसभा सदस्य एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

सतीश कुमार, पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय महासचिव

ई. रविन्द्र सिंह, प्रदेश संगठन सचिव

अजय कुशवाहा, मुख्य पार्टी विस्तारक

संजय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष

राजेश डांगी, प्रदेश महासचिव

डॉ. सुधीर प्र यादव, कला संस्कृति एवं क्रीड़ा खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष

डॉ. अजय कु यादव, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष

प्रो. विनित सिंह, प्रदेश प्रवक्ता

रंजन पासवान, प्रदेश सचिव

अवध बिहारी कुशवाहा, प्रदेश सचिव

संजय लाल, प्रदेश सचिव

बिपिन पटेल, प्रदेश सचिव

शंभू पहाड़िया, प्रदेश महासचिव अति पिछड़ा प्रकोष्ठ

शैलेन्द्र कुमार, राज्य किसान प्रकोष्ठ

अशोक मंडल, राज्य उपाध्यक्ष अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ

अजीत कुशवाहा, प्रदेश महासचिव युवा प्रकोष्ठ

राज सिन्हा, प्रदेश महासचिव युवा प्रकोष्ठ

अभिनव पटेल, सचिव प्रदेश युवा प्रकोष्ठ

सुरेंद्र सिंह चंद्रवंशी, राज्य उपाध्यक्ष, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ

चितरंजन कुमार, प्रदेश महासचिव

रंजीत कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ