Breaking News: पुंछ के मेंढर में मतदान के दौरान पोलिंग बूथ में झड़प, 6 लोग घायल, बंगाल में भाजपा उम्मीदवारों का विरोध जानें पूरी खबर

Breaking News: पुंछ के मेंढर में मतदान के दौरान पोलिंग बूथ में झड़प, 6 लोग घायल, बंगाल में भाजपा उम्मीदवारों का विरोध जानें पूरी खबर

Clashes At Polling Booth During Voting In Mendhar, Poonch: जम्मू कश्मीर के पुंछ के मेंढर में छठे चरण के मतदान के दौरान पोलिंग बूथ पर दो गुटों में झड़प हो गई। झड़प में 2 पुरुष और 4 महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुंछ में वोटिंग के दौरान झड़प का दूसरा मामला सामने आया है।

4 बजे तक हरियाणा में 50.1% वोटिंग, कुरुक्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदान!

हरियाणा में छठे फेज का मतदान जारी है। शाम 4 बजे तक प्रदेश में 50.1 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जिसमें कुरुक्षेत्र पहले नंबर पर है।

सिरसा में 52% मतदान

रोहतक में 50.9% वोटिंग

सोनीपत में 48.4% मतदान

हिसार में 49.4% मतदान

गुरुग्राम में 48.2% मतदान

करनाल में 49.6% मतदान

सबसे ज्यादा अंबाला में 53.1% मतदान

कुरुक्षेत्र लोकसभा में 52.6% मतदान

फरीदाबाद में सबसे कम 46.6% मतदान

भिवानी महेंद्रगढ़ सीट पर 51.4% मतदान

करनाल विस उपचुनाव के लिए 46.4% मतदान

दोपहर 3 बजे तक 49.20 प्रतिशत वोटिंग, बंगाल में सबसे अधिक मतदान!

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दोपहर 3 बजे तक 49.20 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। सबसे अधिक मतदान बंगाल में हुआ है।

जम्मू कश्मीर: 44.41

झारखंड: 54.34

बिहार : 45.21

हरियाणा : 46.26

यूपी: 43.95

दिल्ली: 44.58

ओडिशा: 48.44

पश्चिम बंगाल: 70.19

दोपहर 3 बजे तक हरियाणा में 44.2% वोटिंग, अंबाला में सबसे ज्यादा मतदान!

हरियाणा में छठे फेज का मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक प्रदेश में 44.2 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जिसमें अंबाला पहले नंबर पर है।

सिरसा में 47% मतदान

रोहतक में 43.5% वोटिंग

सोनीपत में 42.7% मतदान

हिसार में 44.9% मतदान

गुरुग्राम में 41.8% मतदान

करनाल में 43.1% मतदान

सबसे ज्यादा अंबाला में 47.4% मतदान

कुरुक्षेत्र लोकसभा में 47.2% मतदान

फरीदबाद में सबसे कम 39.5% मतदान

भिवानी महेंद्रगढ़ सीट पर 47% मतदान

करनाल विस उपचुनाव के लिए 39.6% मतदान

नूपुर शर्मा ने डाला वोट, चलते-चलते मतदाताओं को दिया खास संदेश!

बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने भी छठे चरण में वोटिंग की। वे मतदान केंद्र से बाहर मुस्कुराते हुए निकलीं। पांच विशेष सुरक्षाकर्मियों के घेरे में उन्होंने चलते-चलते अपनी वोटिंग वाली अंगुली दिखाई। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात नहीं की।

बंगाल में भाजपा उम्मीदवारों का विरोध!

पश्चिम बंगाल में आज मतदान के बीच भाजपा उम्मीदवारों का कड़ा विरोध हुआ। पश्चिम मेदिनीपुर में लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल का कहना है कि हमारे पोलिंग एजेंटों को मतदान केंद्र के अंदर बैठने की अनुमति नहीं दी जा रही है। कल रात पुलिस ने हमारी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं और पोलिंग एजेंटों को उठा लिया। केशियारी में टीएमसी के पक्ष में वोटिंग कराई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ