Aaj Ki Breaking News: अरविंद केजरीवाल थोड़ी देर में रिहा होंगे? ‘हमसफर ’ कर रही जेल के बाहर इंतजार, जानिए आदिवाशी नेता हेमंत सोरेन का क्या हुआ?

Aaj Ki Breaking News: अरविंद केजरीवाल थोड़ी देर में रिहा होंगे? ‘हमसफर ’ कर रही जेल के बाहर इंतजार, जानिए आदिवाशी नेता हेमंत सोरेन का क्या हुआ?

Breaking News Today in Hindi: आज देश में अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जा रहा है। आज से चार धाम यात्रा भी शुरू हो गई है। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल मामले पर देश की नजरें टिकी रहीं। 

अरविंद केजरीवाल थोड़ी देर में रिहा होंगे!

अरविंद केजरीवाल थोड़ी देर में तिहाड़ जेल से रिहा हो जाएंगे। वहीं उनकी जीवनसंगिनी सुनीता केजरीवाल जेल के बाहर उनका इंतजार कर रही हैं। वे और संजय सिंह समेत पार्टी के कई नेता उन्हें लेने तिहाड़ पहुचेंगे। सुप्रीम कोर्ट का आदेश राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंच गया है। केजरीवाल के बेल ऑर्डर तिहाड़ जेल पहुंच गए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

केजरीवाल को तिहाड़ के किस गेट से बाहर निकालेंगे, इस पर सूत्रों का कहना है कि केजरीवाल मुख्यमंत्री हैं। उनकी सिक्योरिटी जिस गेट से कहेगी, उस गेट से बाहर निकालेंगे। जरूर नही है कि संजय सिंह जिस गेट से निकले, उसी गेट से निकालेंगे। केजरीवाल जेल नंबर 2 में बंद हैं। ऐसे में जेल नंबर 2 के कैदी 4 नंबर गेट से बाहर निकलते हैं।

केजरीवाल की जमानत की शर्तें!

अरविंद केजरीवाल को 6 शर्तों के साथ जमानत मिली है। पहली कि वे सीएम ऑफिस नहीं जाएंगे। सचिवालय भी नहीं जाएंगे। किसी फाइल पर बिना एलजी की मंजूरी के बिना साइन नहीं करेंगे। अपने केस पर अपनी भूमिका को लेकर कोई कमेंट नहीं करेंगे। किसी गवाह से संपर्क नहीं करेंगे। 50 हजार का बेल बॉन्ड और 50 हजार का निजी मुचलका भरेंगे।

अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने से आम आदमी पार्टी में जश्न का माहौल है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी जताई। भगवंत मान भावुक हो गए और उन्होंने केजरीवाल को जमानत देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का आभार जताया।

केजरीवाल की जमानत पर कल्पना सोरेन का बयान!

अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर कल्पना सोरेन ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने केजरीवाल के परिवार और आम आदमी पार्टी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी संघर्ष की साथी सुनीता केजरीवाल और परिवार के अन्य सदस्यों को हार्दिक बधाइयां।

केजरीवाल को जमानत पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बयान!

अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत है। उम्मीद है कि अब झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हेमंत सोरेन को भी इंसाफ मिलेगा।

अरविंद केजरीवाल के वकील का बयान!

अरविंद केजरीवाल को चुनाव प्रचार करने के लिए अंतरिम जमानत मिल गई है। वे एक जून तक चुनाव प्रचार करेंगे। इस दौरान उनके बयान देने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगा है। यह जानकारी उनके वकील ने दी है।

हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। वे चुनाव प्रचार के लिए रिहाई चाह रहे थे, लेकिन हेमंत सोरेन को कोर्ट ने अंतरिम रिहाई की याचिका पर सुनवाई करने से मना कर दिया।

कोर्ट ने कहा कि गिरफ्तारी को चुनौती हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। अब उसके खिलाफ आप अगले सप्ताह बहस करें। HC का फैसला आने में हो रही देरी को आधार बना कर हेमंत ने रिहाई मांगी थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ