'हॉस्पिटल में नहीं मिला इलाज...'कर्नाटक पूर्व CM येदियुरप्पा पर रेप केस की FIR कराने वाली महिला की मौत

'हॉस्पिटल में नहीं मिला इलाज...'कर्नाटक पूर्व CM येदियुरप्पा पर रेप केस की FIR कराने वाली महिला की मौत

'Woman Who Filed FIR Against Former Karnataka CM Yeddyurappa In Rape Case Dies: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर BJP नेता बीएस येदियुरप्पा पर 15 मार्च को पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत FIR दर्ज हुई थी। यह FIR दर्ज करवाने वाली महिला की 26 मई को मौत हो गई। वह लंग कैंसर की मरीज थीं।

हिंदू की एक रिपोर्ट के मुताबिक महिला रविवार की रात हुलिमावु के हॉस्पिटल पहुंची थी। 53 साल की इस महिला को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, लेकिन इलाज नहीं मिलने के चलते उसने दम तोड़ दिया।

Woman Who Filed FIR Against Yediyurappa Dies: इस महिला ने 15 मार्च को बेंगलुरु के सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन में पूर्व CM के खिलाफ अपनी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने के आरोप में FIR दर्ज करवाई थी।

शिकायत के आधार पर बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ POCSO और 354 (A) के तहत मामला दर्ज किया गया था। हालांकि कर्नाटक DIG ने मामले को ADGP के तहत CID को सौंप दिया था।

आरोप था- मदद मांगने गई बेटी से येदि ने जबर्दस्ती की!

FIR के मुताबिक पीड़ित लड़की 2 फरवरी उसके साथ हुए यौन उत्पीड़न के एक मामले में येदियुरप्पा से मदद मांगने बेंगलुरु में उनके डॉलर्स कॉलोनी स्थित घर गई थी। तभी उन्होंने उसका यौन उत्पीड़न किया। जब पीड़िता कमरे से बाहर भागी तो उसने अपनी मां से कथित छेड़छाड़ के बारे में बताया।

पीड़ित की मां की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई थी। हालांकि, मामला सामने आने के बाद येदियुरप्पा के ऑफिस ने कुछ दस्तावेज जारी किए थे। इनमें बताया गया था कि FIR करने वाली महिला अब तक अलग-अलग लोगों पर 53 केस कर चुकी है।

महिला ने आरोप लगाया था कि जब उसने येदियुरप्पा से इस बारे में पूछा था तो उन्होंने कहा था कि वह जांच कर रहे थे कि लड़की के साथ रेप हुआ है या नहीं। बाद में येदियुरप्पा ने कथित तौर पर माफी मांगी थी और महिला से मामले के बारे में किसी को नहीं बताने को कहा था।

Woman-who-filed-FIR-for-rape-case-against-former-Karnataka-CM-Yeddyurappa-died-was-not-treated-in-hospital

अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप पर येदियुरप्पा का कहना था!

अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप पर येदियुरप्पा का कहना था- 'कुछ दिन पहले एक महिला मेरे घर आई थी। वह रोते हुए कह रही थी कि कुछ समस्या है। मैंने उससे पूछा कि मामला क्या है और मैंने खुद पुलिस को फोन किया कमिश्नर को मामले की जानकारी दी और उनसे उसकी मदद करने को कहा। बाद में महिला मेरे खिलाफ बोलने लगी।'

येदि ने बताया था- 'मैंने ही यह मामला पुलिस कमिश्नर तक पहुंचाया। पुलिस ने मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली। देखते हैं आगे क्या होता है। मैं ये नहीं कह सकता इसके पीछे कोई राजनीतिक मकसद है। मैंने पीड़ित की पैसों से मदद की थी। FIR का समय संदिग्ध है, क्योंकि ये चुनाव से ठीक पहले हुई।'

कर्नाटक के 19वें मुख्यमंत्री रहे हैं बीएस येदियुरप्पा,  2007 में सात दिनों के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया!

बीएस येदियुरप्पा ने 2007 में सात दिनों के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 2008 से 2011 तक, मई 2018 में तीन दिनों के लिए और फिर जुलाई 2019 से जुलाई 2021 तक मुख्यमंत्री रह चुके हैं। हफ्तों चले ड्रामे और अनिश्चितता के बाद उन्होंने 2021 में इस्तीफा दे दिया था। अपने फैसले की घोषणा करते समय येदियुरप्पा ने मंच से रोते हुए कहा था कि कर्नाटक के लोगों ने उनकी सरकार पर विश्वास खो दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ