कमलनाथ के सुपुत्र नकुल नाथ की हार का बड़ा कारण बना 26 साल का देवीराम ऊर्फ देव रावण भलावी

कमलनाथ के सुपुत्र नकुल नाथ की हार का बड़ा कारण बना 26 साल का देवीराम ऊर्फ देव रावण भलावी

26 year old Dev Ravan Bhalawi Became The Reason For Nakul Nath's Defeat: मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ हार के करीब पहुंच गए हैं। बंटी साहू । लाख वोटों से आगे हैं। इस बीच एक तीसरा प्रत्याशी सभी राजनेतिक दिग्गजो का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

छिंदवाड़ा में आजाद भारत के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी का सांसद नया इतिहास रचने जा रहा है। 3:30 बजे तक भाजपा के विवेक बंटी साहू, कांग्रेस के नकुल नाथ से 1 लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

26 Year Old Dev Ravan Bhalawi Became The Reason For Nakul Nath's Defeat: बंटी साहू बीजेपी को 6,13,853 वोट मिले जबकि नकुल नाथ कांग्रेस को 5,04,847 वोट मिले। इस बीच तीसरे नंबर पर आए देव रावण भलावी (dev raven bhalavi) ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। वे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के उम्मीदवार थे। भलावी को 3:30 बजे तक लोकसभा चुनावों में 53,931 वोट मिले हैं। उन्होंने इसके लिए आदिवाशियों के मध्य जाकर दिन-रात एक नए जोश के साथ ज़नसंपर्क किया.

इसके सपा के उमाकांत बंदेवार को भी 10,901 वोट मिले हैं। राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी के कपिल सोनी को 9,185 वोट मिले हैं। छिंदवाड़ा में 10 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव में खड़े हुए थे। इन सभी को 1 हजार से 9 हजार तक वोट मिले।

ऐसे में आंकड़ों पर नजर डाले तो, अगर यह वोट नकुल नाथ के खाते में जाते तो जीत का आंकड़ा बदल सकता था। नकुल नाथ शायद फिर से छिंदवाड़ा के सांसद बन जाते।

देव रावण भलावी अमरवाड़ा सीट से लड़ चुके हैं विधानसभा का चुनाव!

देव रावण भलावी को देवीराम नाम से भी जाना जाता है। वे 2023 में छिंदवाड़ा लोकसभा के अंतर्गत आने वाली अमरवाड़ा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। इस दौरान उन्हें अमरवाड़ा सीट से 20,000 के करीब वोट मिले थे। देवीराम के बारे में कहा जा रहा है कि 26 साल की उम्र में वे 1 किलो महुआ और 1 पाई धान लेकर चुनाव लड़ने निकले थे। छिंदवाड़ा में लोकसभा चुनाव के बाद अब इस युवा नेता की प्रतिभा पर नजर रहेगी। 

कौन है विवेक बंटी साहू जो बीजेपी के उम्मीदवार है?

छिंदवाड़ा में 11 बार नाथ परिवार के सांसद इस बीच देखने वाली बात यह है कि छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर सिर्फ एक बार भाजपा के सांसद की जीत हुई थी। 1997 में सुंदर लाल पटवा ने जीत दर्ज की थी। हालांकि 1998 में फिर से चुनाव हुए। यहां कमलनाथ ने जीत दर्ज की। कमलनाथ छिंदवाड़ा से 9 बार सांसद रहे हैं। उनकी पत्नी अलका नाथ एक बार और बेटे नकुल नाथ एक बार सांसद रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ